प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय पर स्व. राजीव गाँधी को की गई पुष्पांजलि अर्पित

0
24
प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय पर स्व. राजीव गाँधी को की गई पुष्पांजलि अर्पित
प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय पर स्व. राजीव गाँधी को की गई पुष्पांजलि अर्पित

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गाँधी की 77वीं जयंती के अवसर पर आज प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम सम्पन्न हुए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय पर स्व. राजीव गाँधी को पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जीवन एवं 21वीं सदी के सशक्त भारत की परिकल्पना को साकार करने हेतु उनके महत्वपूर्ण योगदान को दर्शाता हुआ एक वीडियो जारी कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री बनने वाले भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी ने 21वीं सदी में एक सशक्त भारत की परिकल्पना को साकार किया था तथा देश में सूचना एवं संचार क्रांति लाकर देश के युवाओं को ज्ञान के बल पर विश्व पर राज करने हेतु तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय  राजीव गांधी ने देश के युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में मताधिकार देकर अपने भविष्य को चुनने की शक्ति प्रदान की थी। देश में पंचायती राज व्यवस्था लागू कर सत्ता के विकेंद्रीकरण का कार्र्य किया। उन्होंने कहा कि आज देश में कम्प्यूटर एवं मोबाइल स्व. गांधी की देन है जिसके बलबूते पर आज भारत का युवा वैश्विक क्रांति एवं सूचना तथा जनसंचार के माध्यम से स्वयं को विश्व के किसी भी अन्य देश के युवा के बराबर पाता है।

उन्होंने कहा कि स्व. गांधी ने भारत की एकता एवं अखण्डता को कायम रखने हेतु अपने जीवन का बलिदान कर दिया। उन्होंने कहा कि आज देश में ऐसी ताकतें सत्ता में आ गई हंै जो स्व. राजीव गांधी द्वारा देश में लाई गई सूचना प्रौद्योगिकी का दुरुपयोग अपने ही देश के नेताओं, पत्रकारों व अन्य विशिष्ट जनों की जासूसी हेतु कर रही है। उन्होंने कहा कि आज इस अवसर पर हम कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता संकल्प लेते हैं कि देश में राज कर रही इन फासिस्ट शक्तियों का असली चेहरा जनता के सामने बेनकाब करेंगे तथा उन्हें सत्ता से उखाड़ फेकेंगे।

पुष्पांजलि कार्यक्रम में पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी, विधायक राकेश पारीक, प्रशान्त बैरवा, कृष्णा पूनियां, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी, राजस्थान क्रिकेट एसोशिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत, पूर्व सांसद अश्कअली टाक, डॉ. प्रभा ठाकुर, नमानोरायण मीणा, डॉ. करण सिंह यादव, वक्फ बोर्ड चेयरमेन डॉ. खानू खां बुधवाली, पूर्व मंत्री बृजकिशोर शर्मा, पूर्व विधायक नवरंग सिंह, मीनाक्षी चन्द्रावत, प्रदेश कांग्रेस सचिव ललित तूनवाल, पूर्व चेयरमेन मुमताज मसीह, डॉ. अर्चना शर्मा, सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here