भाजपाईयों ने पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को श्रृद्धांजलि दी

0
14
भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर प्रार्थना की
भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर प्रार्थना की

भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल मालपुरा की ओर से भाजपा शहर मंडल कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री, निवर्तमान राज्यपाल कल्याण सिंह जी के निधन पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह भी देखे : – केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान अविकानगर में मनाया गाजर घास जागरूकता सप्ताह

 विधायक कन्हैया लाल चौधरी सहित पालिकाध्यक्ष सोनिया मनीष सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन सहित देहात मंडलों से आए पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों ने दिवंगत कल्याण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

यह भी देखे : – अतिक्रमण मामले में हाइकोर्ट ने जिला कलक्टर को जारी किया अवमानना नोटिस

 इस अवसर पर विधायक चौधरी ने दिवंगत कल्याण सिंह के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से जुडे विभिन्न संस्मरण सुनाए। कहा कि कल्याण सिंह के रूप में देश ने एक राजनीतिक पुरोधा को खो दिया। उन्होंने अपने कार्यकाल में युवाओं की हमेशा फिक्र की। उन्हें रोजगार दिलाने, आगे बढ़ाने के लिए चिंतित रहे। उनके जीवन चरित्र, संगठन में योगदान और कुशल नेतृत्व से प्रदेश के विकास में विभिन्न विभागों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य आदि में सुधार और जननेता के रूप में पहचान को विस्तार से वर्णित किया।

यह भी देखे : – लांबाहरिसिंह पीएचसी को सीएचसी में क्रमोन्नत करने मांग की

इस मौके पर पुरुषोत्तम सैनी, नरेंद्र जैन, एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी मंडल अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन ने दी।

अपने उत्पाद, ब्रांड या प्रतिष्ठान के प्रचार-प्रसार हेतु अखबार व वेबसाइट पर विज्ञापन देने हेतु संपर्क करे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here