भाजपाईयों ने मनाया जश्र, लड्डू बांटे तो कहीं ढोल-नगाडों की थाप पर झूमे भाजपाई

0
49

भष्टाचार व अहंकार की हार के साथ जनता के विश्वास पर खरा उतरने का वायदा करते हुए लोकप्रिय विधायक कन्हैया लाल चौधरी ने ऐतिहासिक जीत को कार्यकर्ताओं को समर्पित करते हुए आभार जताया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने भाजपा पर विश्वास जताया है, ऐसे में भाजपा से चुने हुए जनप्रतिनिधियों को जनता के भरोसे को कायम रखना होगा। चौधरी ने तत्कालीन कांगे्रस बोर्ड व पालिकाध्यक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी कांगे्रस की पालिकाध्यक्ष को जनता ने अपने मत से जवाब दिया है जिसका सम्पूर्ण श्रेय उन समस्त कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को जाता है जिन्होंने तन, मन, धन से अपना सारा समय देकर भाजपा की जीत को सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि शहर में हुआ भ्रष्टाचार किसी से छिपा नहीं था, भाजपा पार्षदों की ओर से समय-समय पर आन्दोलन कर जनता को जाग्रत करने का कार्य किया गया लेकिन पालिकाध्यक्ष की हठधर्मिता ने शहर में विकास के नाम पर जमकर बर्बादी की तथा राजकीय कोष का जमकर दुरूपयोग किया। यहीं नहीं बेशकीमती जमीनों को हथियाने में कोई कमी नहीं रखी। लेकिन जनता ने अपनी पूरी ताकत से भाजपा के पक्ष में मतदान कर तख्ता पलट दिया। प्रभारी यादव ने ऐतिहासिक जीत के लिए समस्त भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी तथा कल्याण महाराज की असीम कृपा बताया। मालपुरा नगरपालिका चुनावों में भाजपा की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भाजपाईयों ने जमकर जश्र मनाया। भाजपा कार्यालय पर शहर मंडल अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन, चुनाव संयोजक नरेन्द्र जैन नीटू, वरिष्ठ भाजपाई एडवोकेट राजकुमार जैन सहित विधायक कन्हैया लाल चौधरी, प्रदेश मंत्री व चुनाव प्रभारी महेन्द्र सिंह यादव व पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष गालव के साथ भाजपाईयों ने एक-दूसरे को गले लगाकर जीत की बधाईयां दी व संगठित रहकर नगरपालिका चुनावों में मिली ऐतिहासिक जीत को कार्यकर्ताओं को समर्पित किया। नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष सोनिया मनीष सोनी ने उपस्थित सभी अग्रजों के चरण छूकर आशीर्वाद लिया तथा समस्त भाजपा पदाधिकारियों, पार्षदगण सहित जनता का आभार जताया तथा अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि आम आदमी की सेवा उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here