भाजपाईयों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की द्वितीय पुण्यतिथि

0
30

पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न, ओजस्वी वक्ता, अटल बिहारी वाजपेयी की द्वितीय पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी मालपुरा शहर मंडल द्वारा शहर कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और वक्ताओं ने श्रद्धेय अटल बिहारी के जीवन पर प्रकाश डाला और भारतीय जनता पार्टी को विश्व की सर्वश्रेष्ठ पार्टी बनाने में आपकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन, पूर्व जिला मंत्री नरेंद्र कुमार जैन, पुरुषोत्तम सैनी उपाध्यक्ष नगर पालिका मालपुरा, महामंत्री रमाकांत पटेल, नोरत बिलवाल, चंद्र प्रकाश नायक, विनय जैन, एडवोकेट शशि गोयर एससी मोर्चा, मनीष जैन टोरडी, राकेश शर्मा, अभिषेक पाराशर, जुगराज सिंह, देवेंद्र गौतम, महेश शर्मा, गणेश टेलर, अल्पसंयक मोर्चा के नजरू भाई सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शहर मंडल अध्यक्ष जैन ने वाजपेयी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म 25 दिसबर 1924 को हुआ और उन्होंने अपने जीवन में एक श्रेष्ठ लेखक, ओजस्वी वक्ता के रूप में अपनी छवि बनाई। साथ ही उनके कुशल नेतृत्व क्षमता व व्यवहार कुशलता के कारण वे विपक्ष पार्टियों के जनप्रतिनिधियों के भी प्रिय और स्नेही रहे। नोरत बीलवाल ने अपने उदबोधन में कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ में मातृभाषा हिन्दी में अपना ओजस्वी भाषण देकर सपूर्ण विश्व में भारत देश का गौरव बढाया। अन्य वक्ताओं ने भी वाजपेयी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। सभी कार्यकर्ताओं ने वाजयपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसी क्रम में युग पुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न, प्रयात कवि अटल बिहारी वाजपेयी को भाजपा लावा मंडल अध्यक्ष मदन लाल सैनी व कार्यकर्ताओं द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here