मालपुरा में हुआ बूथ संपर्क अभियान का आयोजन

0
22

आज मालपुरा में भाजपा बूथ संपर्क अभियान का आयोजन मंडल प्रभारी राजकुमार जैन के अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस दौरान मंडल प्रभारी जैन ने कार्यकर्ताओं को सरकार के पहले और दूसरे कार्यकाल की एक वर्ष की उपलब्धियों के बारे बताया और इन उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं को जन जन तक पहुँचाने और स्वेदेशी के माध्यम से आत्म निर्भर भारत बनाने के प्रधानमंत्री जी के संकल्प को सिद्ध करने का संकल्प दिलाया गया! शहर मंडल अध्यक्ष त्रिलोक जैन ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में 1 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार द्वारा किये गए कार्यो का विवरण जन जन तक पहुचाना है व सरकार द्वारा किये गए ऐतिहासिक कार्यो व इसके साथ ही जनकल्याण हेतु शुरू की गई योजनाओं से भी सबको अवगत करवाना है, हाल ही में चल रहे कोरोना वायरस के चलते आमसभाओं का आयोजन नही किया जा सकता है अतः सभी कार्यकर्ता बूथ लेवल पर घर घर जाकर पत्रक द्वारा मोदी के संदेश को आमजन तक पहुचाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर जिला मंत्री नरेंद्र जैन,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ अंकित जैन,अल्प संख्यक मोर्चा के शहर अध्यक्ष नजरुद्दीन देशवाली, पुर्व अध्यक्ष दिनेश विजय,रमाकान्त पटेल,नोरत बिलवाल,सी पी नायक,सभी बूथ अध्यक्ष, ओर कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here