भेड़ चुराने आए चोरों का विरोध किया तो की फायरिंग, दो घायल, मामला दर्ज

0
75

लाम्बाहरिसिंह थानान्तर्गत आंटोली गांव में बीती रात मवेशी चुराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस विवाद में एक पक्ष की ओर से फायरिंग किए जाने की भी जानकारी सामने आई है वहीं विवाद में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए मालपुरा के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन दोनों घायलों की हालत नाजुक होने पर दोनों को जयपुर रैफर किया गया। लाम्बाहरिसिंह थानाधिकारी नरपत सिंह ने बताया कि रविवार की रात्रि अजमेर जिले से भेडों के रेवड के साथ मौजूद सुखलाल पुत्र रामधन गुर्जर व धोलू पुत्र सुवालाल गुर्जर निवासी माला थाना अरांई जिला अजमेर भेडों के रेवड के पास सो रहे थे। इसी दौरान मोग्या जाति के बसराम, नारायण व किशनलाल मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने भेडों की चोरी का प्रयास किया। इस दौरान सुखलाल व धोलू की ओर से विरोध किए जाने पर धारदार हथियारों से मारपीट कर फायरिंग कर दी। सुखलाल व धोलू पर अचानक जानलेवा हमला कर उनको घायल कर दिया। विवाद की सूचना पर लाम्बाहरिसिंह थानाधिकारी नरपत सिंह मय दल बल के मौके पर पहुंचे। दोनों गंभीर घायलों को उपचार के लिए मालपुरा के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों ने दोनो घायलों की हालत चिंताजनक मानते हुए उनकों जयपुर रैफर किया। इस सम्बन्ध में पीडीत पक्ष की ओर से तीन नामजद बसराम, नारायण व किशनलाल के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज करवाया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here