महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने निकाली साइकिल यात्रा

0
52
साईकिल यात्रा निकालकर केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया गया।
साईकिल यात्रा निकालकर केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया गया।

देश में बढ़ती मंहगाई के विरूद्ध तथा पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस के दामों में कमी करने की मॉंग को लेकर  राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में जयपुर के अल्बर्ट हॉल से जवाहर लाल नेहरू मार्ग गॉंधी सर्किल तक साईकिल यात्रा निकालकर केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर राजस्थान प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस के विधायक, विधायक प्रत्याशी, सांसद, सांसद प्रत्याशी, जनप्रतिनिधिगण एवं कांग्रेस पदाधिकारियों सहित प्रमुख कांग्रेस नेताओं ने 5 किलोमीटर की साईकिल यात्रा निकालकर केन्द्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश में बढ़ती मंहगाई एवं पेट्रोल-डीजल तथा रसोई गैस के दामों में कमी करने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया गया।

यह भी देखे :- राजकीय महाविद्यालय मालपुरा ने जारी की द्वितीय व तृतीय वर्ष के लिए प्रवेश सूचना

जयपुर में साईकिल यात्रा प्रारम्भ करने से पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा द्वारा अल्बर्ट हॉल स्थित भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पं. जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर साईकिल यात्रा प्रारम्भ की गई तथा यात्रा के समापन पर गॉंधी सर्किल स्थित महात्मा गॉंधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा
कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा

यात्रा के पश्चात् कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण देश की जनता पहले से ही त्रस्त है, लोगों की नौकरियां चली गई, रोजगार खत्म हो गये, आय में कमी हो रही है, उसके बावजूद केन्द्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश में लगातार मंहगाई बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के दौरान अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 145 से 150 डॉलर प्रति बैरल थे उस वक्त भी देश में पेट्रोल 50 से 55 रूपये प्रति लीटर में बिक रहा था, किन्तु आज अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 50 से 55 डॉलर प्रति बैरल हो गई है उसके बावजूद पेट्रोल की कीमत 100 रूपये प्रति लीटर से अधिक तथा डीजल की कीमत 100 रूपये प्रति लीटर के नजदीक पहुॅंच गई है।

यह भी देखे :- नृसिंह जी व रघुनाथ जी मन्दिर के शिखरबंद पर कलश स्थापित किया

उन्होंने कहा कि रसाई गैस जो 400 में उपलब्ध थी आज सिलेण्डर की कीमत 830 रूपये पर पहुंच गई है। इसी प्रकार खाद्यान्न दाल एवं खाद्य तेलों की कीमतों में 40 प्रतिशत से अधिक वृद्धि हो गई है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल एवं रसाई गैस, खाद्यान्न दाल, खाद्य तेल, चावल, चीनी के दामों में बढ़ोत्तरी कर केन्द्र सरकार ने आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है। आज देश का नागरिक बड़ी मुश्किल से अपने परिवार का पालन पोषण कर पा रहा है। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी के काल के दौरान भी केन्द्र सरकार आम जनता को राहत प्रदान करने की बजाए पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर आमजनता को लूटने का कार्य कर रही है।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में निकाली गई साईकिल यात्रा में प्रमुख रूप से मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, लालचंद कटारिया, सालेह मोहम्मद, राज्यमंत्री राजेन्द्र यादव, भजनलाल जाटव, टीकाराम जूली, विधायक गोविन्द राम मेघवाल, संयम लोढ़ा, गोपाल मीणा, आलोक बेनीवाल, श्रीमती कृष्णा पूनियां, रफीक खान, चेतन डूडी, मनोज मेघवाल, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा, मुख्यालय सचिव ललित तूनवाल, सचिव पुष्पेन्द्र भारद्वाज, जसवंत गुर्जर, भूराराम सीरवी, प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश घोघरा, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक हेमसिंह शेखावत, पूर्व महापौर ज्योति खण्डेलवाल, मुमताज मसीह, सुरेश चौधरी, सीताराम अग्रवाल, आर. सी. चौधरी, के. के. हरितवाल, मोहन डागर, मंजू शर्मा, स्वर्णिम चतुर्वेदी शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here