प्रदेशाध्यक्ष पूनिया के जन्मदिन पर मरीजों को दूध-दलिया का वितरण एवं पौधरोपण

0
47

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के जन्मदिन पर इस सप्ताह को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के जन्मदिन के अवसर पर प्रात: 10 बजे राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालपुरा में भर्ती रोगियों को दूध दलिया और फल वितरित किए। अस्पताल में दूध दलिया और फल वितरित करने के बाद शहर अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन ने सभी कार्यकर्ता बंधुओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा की राजस्थान के राष्ट्रवादी सोच रखने वाले प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी प्रगति के पथ पर सवार है और आने वाले सभी शहर और ग्रामीण चुनाव जीतने जा रही है। कांग्रेस सरकार की विफलताओं को प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में जनता के बीच रखा जा रहा है। प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के 56 वें जन्म दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व जिला मंत्री नरेंद्र जैन नीटू, नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सैनी, शहर महामंत्री नोरत बीलवाल, रमाकांत पटेल, चंद्रप्रकाश नायक, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष डॉ अंकित जैन, उपाध्यक्ष चंपालाल सुराशाही, रामचंद्र नामा, सीताराम साहू, शहर मंत्री देवेंद्र गौतम, गणेश टेलर, आईटी सेल प्रभारी राकेश शर्मा, चंद्रप्रकाश सेनी, नजरुदीन देशवाली, शशि गोयर, रामसहाय वर्मा, मनोहरदास सिंधी, दिनेश शर्मा 108, पुष्पेंद्र पारीक, कन्हैया शर्मा, अनिल सैन एवं अन्य कार्यकर्ता बंधु एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम सह संयोजक एडवोकेट महेश शर्मा ने जानकारी दी। प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के जन्मदिन के अवसर पर प्रात: 11  बजे सामुदायिक भवन पुरानी तहसील में सघन वृक्षारोपण अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया और सभी कार्यकर्ताओं को 101 पेड़ लगाने का संकल्प दिलाया। शहर अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन ने सभी कार्यकर्ता बंधुओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश जी पूनिया के 56 वें जन्मदिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी और बताया की पूरे प्रदेश में सघन वृक्षारोपण का अभियान चलाया जा रहा है इसी के तहत मालपुरा में भी वृक्षारोपण किया गया। भाजपा देहात मंडल लांबाहरिसिंह की ओर से प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के 56 वें जन्म दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र वैष्णव ने बताया कि पूरे प्रदेश में सदन वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है उसी के तहत लांबाहरिसिंह में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर डीआर रूपचंद आकोदिया रमेश चंद शर्मा एवं पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे पूर्व जिला मंत्री नरेंद्र कुमार जैन ने जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here