जरूरतमंद विद्यार्थियों को किया ऊनी वस्त्रों का वितरण

0
79
लाम्बाहरिसिंह क्षेत्र के आमली चारणान के सरकारी विद्यालय में मानव सेवा मित्र मंडल संस्थान द्वारा विद्यार्थियों को वितरित किए गए ऊनी वस्त्र
लाम्बाहरिसिंह क्षेत्र के आमली चारणान के सरकारी विद्यालय में मानव सेवा मित्र मंडल संस्थान द्वारा विद्यार्थियों को वितरित किए गए ऊनी वस्त्र

लाम्बाहरिसिंह क्षेत्र में मानव मित्र मंडल सेवा संस्थान मालपुरा के तत्वावधान में गुरुवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय आमली चारणान बागरियान में गरीब विद्यार्थियों को ऊनी वस्त्र वितरण किया गया। मानव मित्र मंडल सेवा संस्थान मालपुरा के तत्वाधान में वस्त्र दान अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत गरीब, अनाथ, बेसहारा जरूरतमंद लोगों के लिए, वस्त्र संग्रहण केन्द्र बनाए गये थे, इस अभियान के तहत गुरुवार को राजकीय  प्राथमिक विद्यालय आमली चारणान बागरियान ढ़ाणी में जरूरतमंद विद्यार्थियों को ऊनी वस्त्र वितरण किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक नाथूलाल वैष्णव ने संस्थान को अवगत कराया कि उनके विद्यालय के बच्चें निर्धन परिवारों से है तथा संसाधनो की जरूरत है। भयंकर शीत से बचाव हेतु उनको ऊनी वस्त्रों की जरूरत है, इसी के चलते आज मानव मित्र मंडल सेवा संस्थान द्वारा ऊनी वस्त्र वितरित किए गए। ऊनी वस्त्र पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे, संस्थान के संस्थापक नोरत मल वर्मा ने बताया की संस्थान द्वारा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए वस्त्रदान अभियान चलाया गया है, ताकि कोई भी व्यक्ति इस कडक़ड़ाती ठंड में सर्दी से परेशान ना हो सके। संस्थान के सचिव संजय पाराशर ने बच्चों को पढने के लिए प्रेरित किया, ओर कोरोना से बचाव हेतु मॉस्क लगाकर रहने व साबुन से हाथ धोने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान नोरत मल वर्मा, संजय पाराशर अध्यापक गोपाल शर्मा, वार्ड पंच स्याणी देवी, शिवराज चौधरी ठेकेदार आमली उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here