भागवत कथा महोत्सव में पहुंचकर व्यासपीठ का पाया आशीर्वाद

0
20
Found blessings of Vyaspeeth by reaching Bhagwat Katha Festival
Found blessings of Vyaspeeth by reaching Bhagwat Katha Festival

विप्र फाउंडेशन मालपुरा द्वारा जिला स्तरीय प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियो का स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री राजेन्द्र जी तिवाडी, तहसील अध्यक्ष कन्हैया लाल शर्मा, जिला महामंत्री नंदकिशोर शर्मा, जिला संगठन मंत्री बुद्धि प्रकाश शर्मा, अमरचंद मुंशी, भवानी शंकर दाधीच, कपिल देव शर्मा, राधे शर्मा, त्रिलोक शर्मा, युवा तहसील अध्यक्ष प्रमोद गौतम, हरि शर्मा, सोनू शर्मा, प्रह्लाद शर्मा, अरविंद शर्मा उपस्थित रहे। भागवत कथा महोत्सव में बृजलाल नगर में मालपुरा विप्र फाउंडेशन द्वारा व्यास पीठ का अभिनंदन किया गया। श्री राजीव जी शास्त्री सहित यजमान परिवार के घीसा लाल शर्मा, कैलाश शर्मा, गिरिराज शर्मा,  डॉ राधे गोविंद शर्मा परिवार का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष कन्हैया लाल शर्मा ने दुप्पटा माला एवं भगवान का चित्र भेंट किया। जिला महामंत्री नंदकिशोर शर्मा, राजेन्द्र तिवाडी, प्रदेश संगठन मंत्री, अमर चंद मुंशी, युवा तहसील अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, जिला युवा सगठन मंत्री बुद्धि प्रकाश शर्मा, त्रिलोक शर्मा जिला युवा उपाध्यक्ष प्रह्लाद शर्मा, गौरीशंकर डिडवानिया, नरेंद्र बील, राधे शर्मा, विष्णु शर्मा सहित कई विप्र बंधु उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here