भाजपा पार्टी कार्यालय व डाक बंगले में मनाया गया स्थापना दिवस

0
35
Foundation Day celebrated in BJP Party Office and Dak Bungalow
Foundation Day celebrated in BJP Party Office and Dak Bungalow

संजय मार्केट स्थित शहर मंडल कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया जहां भाजपाईयों ने एक-दूसरे को बधाईयां दी तथा जय भाजपा-जय राजस्थान के नारे लगाए। सर्वप्रथम पार्टी कार्यालय पर झंडारोहण किया गया इसके पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश में पार्टी कार्यकर्ताओं को टीवी के माध्यम से सम्बोधित किए जाने का सीधा प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर मालपुरा-टोडारायसिंह विधायक कन्हैया लाल चौधरी, शहर मंडल अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन, मंडल प्रभारी जिला महामंत्री रामनिवास गुर्जर, नगरपालिका अध्यक्ष सोनिया मनीष सोनी, प्रधान सकराम चौपडा, वरिष्ठ भाजपाई एडवोकेट राजकुमार जैन, पूर्व जिला मंत्री नरेन्द्र जैन नीटू, नछनलाल डोई, औमप्रकाश सोनी, दिनेश विजय, दशरथ मुंशी, महेश शर्मा एडवोकेट, गणेश टेलर, विनय जैन, राकेश शर्मा, कन्हैया लाल पीपलवा, रमाकांत गालव, शशि प्रकाश गोयर, रामप्रसाद वर्मा सहित पार्टी मोर्चो के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा मोर्चा, बूथ अध्यक्ष, पार्षदगण एवं महिला मोर्चा पदाधिकारी मौजूद रही। विधायक कन्हैया लाल चौधरी ने भी सभी भाजपाईयों को पार्टी के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्व की सबसे बडी राजनैतिक पार्टी बन चुकी भाजपा राष्ट्रवादी सोच के साथ लगातार आगे बढ रही है। हाल में पांच राज्यों के चुनावों में चार राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत ने बताया दिया है कि देश की जनता राष्टवादी सोच व विकास के ऐजेंडे को प्राथमिकता देगी। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्ष के कांगे्रस के कुशासन में कांगे्रस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। महिला अत्याचार हो या अपराध, बेरोजगारी हो या भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण की राजनीति एवं कुर्सी की खींचतान ने पांच साल में राज्य के विकास की गति को ब्रेक लगा दिया है जिससे राज्य की हालत अत्यन्त दयनीय हो चुकी है। पार्टी के स्थापना दिवस पर कांगे्रस सरकार को जड से उखाड फैंकने तथा एक बार फिर से प्रदेश में भाजपा सरकार के निर्माण का संकल्प भी लिया गया। वहीं डाक बंगले में भी भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया जिसमें पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष गालव, युवा भाजपा नेता बच्छराज गुर्जर, पूर्व भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट रवि कुमार जैन, पूर्व डीआर नन्दकिशोर सैनी, रघुवीर सिंह आखतडी, सरपंच माधूलाल चौधरी, ने भी अपने ओजस्वी विचार प्रकट किए। इस अवसर पर पार्षद सौरभ कनोजिया, बाबूलाल नावरिया, पार्षद प्रतिनिधि कुंज बिहारी खारोल, तूफान मीणा, योगेश गोवला, हिमांशु गालव, पूर्व ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सत्यनारायण सैनी, पूर्व एससी मोर्चा अध्यक्ष रामफूल बैरवा सहित अन्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here