दीपोत्सव को लेकर हिंदू समरसता मंच ने नगरपालिका ईओं को सौंपा मांगपत्र

0
16
Hindu Samarsata Manch handed over demand letter to municipal EO regarding Deepotsav
Hindu Samarsata Manch handed over demand letter to municipal EO regarding Deepotsav

हिंदु समरसता मंच द्वारा गठित दीपोत्सव आयोजन समिति के संयोजक पुरुषोत्तम शर्मा सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल देशराज मीणा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मालपुरा से मिला और दीपोत्सव के आयोजन के संदर्भ में एक मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में बताया गया कि इस वर्ष बाजार में 22, 23 और 24 अक्टूबर को दीपावली महोत्सव के आयोजन में विभिन्न आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिस पर अधिशासी अधिकारी ने आश्वस्त किया कि मालपुरा में दीपावली हर्षोल्लास के साथ महोत्सव के रूप में मनाई जाए और संपूर्ण मालपुरा तहसील के लोग मालपुरा की दिवाली को देखने के लिए आए इसलिए चाही गई सभी व्यवस्थाएं की जाएंगी। प्रतिनिधिमंडल में द्वारका प्रसाद आगीवाल, कैलाश चंद जैन डेठानी वाले, उत्तम चंद जैन पराना वाले, अरविंद कुमार काबरा, तारा कांत पाठक, ओम प्रकाश नामा, राम प्रसाद खत्री, सत्यनारायण गोवला, विनोद कुमार शर्मा, आकाश शर्मा, बादल सिंह अजमेरा एवं कृष्ण कांत जैन उपस्थित रहे।

दीपोत्सव पर हिंदू समरसता मंच ने किया संरक्षक एवं परामर्शदाता मंडल का गठन

सभी समाज के अध्यक्ष सहित प्रबुद्धजन को शामिल कर नामों की घोषणा की

दीपोत्सव आयोजन समिति मालपुरा की कार्यकारिणी का विस्तार कर संरक्षक मंडल बनाया गया जिसमें डॉ राकेश जैन अध्यक्ष सरावगी जैन समाज, चंपालाल जैन अध्यक्ष अग्रवाल जैन समाज, चेनराज सिंघी अध्यक्ष ओसवाल जैन समाज,हनुमान प्रसाद विजय अध्यक्ष विजयवर्गीय समाज, सुनील परतानी अध्यक्ष माहेश्वरी समाज, रामबाबू खंडेलवाल अध्यक्ष खंडेलवाल वैश्य समाज, प्रह्लाद राय शर्मा अध्यक्ष च्वयन गौड  ब्राह्मण समाज, संजय शर्मा दगोलिया अध्यक्ष खंडेलवाल ब्राह्मण समाज, रामबाबू व्यास अध्यक्ष दाधीच ब्राह्मण समाज, अटल पारीक अध्यक्ष पारीक ब्राह्मण समाज, चंद्र प्रकाश शर्मा (चंदू दादा) अध्यक्ष गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज, धनसिंह अध्यक्ष राजपूत समाज, रामधन चौधरी मूंड अध्यक्ष जाट समाज, कैलाश गुर्जर अध्यक्ष गुर्जर समाज, रतन लाल सोनी संरक्षक स्वर्णकार समाज, ओम प्रकाश सोनी संरक्षक स्वर्णकार समाज, सुखपाल सैनी अध्यक्ष माली समाज, रामस्वरूप बैरवा अध्यक्ष बैरवा समाज मालपुरा, बाबूलाल खटनावलिया अध्यक्ष रैगर महासभा मालपुरा, राम नारायण वर्मा तहसील अध्यक्ष रैगर महासभा, रामधन नावरिया पूर्व अध्यक्ष खटीक समाज, कन्हैयालाल बडगूजर पूर्व अध्यक्ष खटीक समाज, संपत नारायण गोयर बाल्मीकि समाज, रामलाल साहू अध्यक्ष साहू तेली समाज, कुंज बिहारी खारोल अध्यक्ष खारोल समाज, जगदीश प्रजापत अध्यक्ष प्रजापत समाज, नारायण दास सिन्धी अध्यक्ष सिंधी समाज, चौथमल जांगिड़ अध्यक्ष जांगिड़ समाज, ओम प्रकाश नामा (मोर वाले) महामंत्री नामदेव छीपा समाज, किशन लाल टेलर अध्यक्ष नामदेव दर्जी समाज, अनिल सैन अध्यक्ष सेन समाज, राम गोपाल कनौजिया पूर्व अध्यक्ष धोबी समाज, राम गोपाल सिंह बड़वा महामंत्री बड़वा समाज, श्री शिव दयाल दास पीनणगढ़ दादूपंथी समाज, किशन सिंह राठौड़ (लावा वाले ) अध्यक्ष रावणा राजपूत समाज, बिहारी सिंह रत्नु चारण समाज, सीताराम वैष्णव (धोली वाले) पूर्व तहसील अध्यक्ष वैष्णव समाज, रामकिशन नायक (सोडा वाले) अध्यक्ष नायक समाज, चंदन सिंह गवारिया अध्यक्ष गवारिया समाज को मनोनीत किया गया है। हिंदू समरसता मंच मालपुरा द्वारा दीपोत्सव आयोजन समिति का विस्तार कर परामर्शदाता मंडल बनाया गया है जिसमें राजकुमार जैन एडवोकेट, रवि कुमार जैन एडवोकेट, परशुराम चौधरी एडवोकेट, मुन्ना लाल गुप्ता एडवोकेट, देवी लाल शर्मा एडवोकेट, शिव प्रसाद शर्मा सेवानिवृत्त तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, राम रतन विजय, राम लाल जांगिड़ (सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार), हरिप्रसाद शर्मा सेवानिवृत्त उप निदेशक शिक्षा विभाग, चंद्र मोहन उपाध्याय, रमाशंकर स्वामी (सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी), राम बाबू पारीक(सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक), शांतिलाल शर्मा, राधेश्याम जांगिड़, अमृत चंद जैन, सुशील कुमार जैन, गणेश नारायण विजय, चेतन कुमार जैन, चंद्रशेखर पंचोली (सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक), डॉ अर्जुन दास, डॉ. हरिशंकर पारीक, पदम चंद जैन सेवानिवृत्त अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, वैद्य कृष्ण गोपाल शर्मा, दिनेश चंद्र शर्मा अतिरिक्त निदेशक आयुर्वेद विभाग, वैद्य चंद्रशेखर शर्मा, वैद्य रमेश चंद शर्मा उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग, वैद्य राम बाबू शर्मा,  वैद्य अशोक कुमार शर्मा, वैद्य गोपाल कृष्ण शर्मा, राम सिंह राठौड़ सेवानिवृत्त माइक्रो ऑफिस इंचार्ज, नरेंद्र सिंह जैन सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी एलआईसी, मुरलीधर विजय सेवानिवृत्त अभियंता बिजली विभाग, सीताराम शर्मा सेवानिवृत्त सहायक अभियंता सिंचाई विभाग, सुरेश कुमार जैन सेवानिवृत्त जिला उद्योग अधिकारी, नाथू सिंह भादा, महावीर प्रसाद मेघवंशी, नंदकिशोर वैष्णव, प्रेम बिहारी शर्मा, हनुमान पारीक (सेवानिवृत्त सहायक थानेदार), गोविन्द सिंह ऑनरेरी कैप्टन भारतीय सेना को शामिल किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here