विधायक चौधरी के मुख्य आतिथ्य में शहर के सभी मंदिरों के पुजारियों का किया गया सम्मान

0
69

भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल मालपुरा द्वारा रविवार को आयोजित एक समारोह में मालपुरा शहर के सभी मंदिरों के पुजारियों का समान किया। समारोह में सर्वप्रथम गलवान घाटी में शहीद हुए 20 भारतीय सैनिकों की शहादत को नमन किया गया तथा देश पर शहीद हुए सपूतों के लिए 2 मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम मे मालपुरा शहर में स्थित सभी मंदिरों के पुजारियों का लॉक डाउन में किए गए सहयोग के लिए आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि आप सभी पुजारी बंधु परम् ज्ञानी है तथा आप द्वारा समाज को सही मार्गदर्शन प्रदान कर जीवन को सत्य एवं धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देकर जीव का कल्याण करने का रास्ता दिखाने वाले हैं। सभी पुजारी सनातन समाज के लिए पूजनीय हैं, इस कोरोना महामारी से लडने में आप लोगो ने सरकार द्वारा निर्धारित सभी नियमो का पालन करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। कार्यक्रम में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एडवोकेट राजकुमार जैन का जन्मदिन भी मनाया गया। जहां उपस्थित सभी भाजपाईयों ने एडवोकेट जैन को बधाई देते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ रहते उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में गणेश मंदिर, माणक चौक बाजार, श्री चारभुजा मंदिर, जति जी का मंदिर, बारादरी बालाजी का मंदिर, मदन मोहन जी का मंदिर, सीताराम जी का मंदिर, शनि महाराज का मंदिर, नीलकंठ महादेव मंदिर, सभी जैन मंदिर सहित 70 मंदिरों के पुजारियों का समान किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी को पूरे लॉकडाउन में सहयोग प्रदान करने के लिए भामाशाह चंद्रप्रकाश जैन, जिनेंद्र मेहंदवास्या, ओम सोनी एवं अक्षय पात्र फाउंडेशन का समान किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सैनी, लावा मंडल अध्यक्ष मदन लाल सैनी, राजेंद्र कोठारी, एडवोकेट विनय जैन, दिनेश शर्मा, गणेश टेलर, रामचंद्र नामा, चंद्र प्रकाश नायक, नजरूद्दीन देशवाली, बजरंग लाल माली, राम प्रसाद वर्मा, सीताराम साहू, पुष्पेंद्र पारीक, शशि गोयर, रामसहाय वर्मा, एवं अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला मंत्री नरेंद्र कुमार जैन ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here