मालपुरा पालिका में निर्दलीयों का दबदबा, भाजपा 13, कांगे्रस 5 तो 18 सीटों पर निर्दलीय जीते

0
16

35 वार्डों के घोषित परिणामों में वार्ड 1 से निर्दलीय प्रत्याशी महेंद्र सिंह गंवारिया ने 142 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंदी कांगे्रस के हनुमान बैरवा को 25 मतों से पराजित किया। इसी क्रम में वार्ड 2 से निर्दलीय रशीदा सिलार ने 251 मत हासिल कर भाजपा की घीसी देवी को 27 मतों से हराया। वार्ड 3 में भाजपा की ललिता ने 106 वोट हासिल कर निर्दलीय सल्लू बानो को 36 मतों से हराया। वार्ड 4 में कांग्रेस के धनराज गोयर ने 304 मत हासिल करते हुए भाजपा के संजय को 81 मतों से पराजित किया। वार्ड 5 में पूर्व में ही रईस कुरैशी निर्दलीय प्रत्याशी को निर्विरोध विजेता घोषित किया जा चुका है। वार्ड संख्या 6 से निर्दलीय इकबाल अली ने 316 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी मरगूब अहमद को 229 मतों से पराजित किया। वार्ड संख्या 7 में निर्दलीय अब्दुल मजीद ने 264 वोट हासिल कर निर्दलीय मोहम्मद नईम को 72 मतों से हराया। वार्ड 8 में निर्दलीय शाहिद अहमद ने 152 मत हासिल करते हुए निर्दलीय जावेद मोहम्मद को 42 मतों से पराजित किया। वार्ड 9 में अतीक हसन ने 198 मत प्राप्त कर निर्दलीय वसीम नकवी को 11 मतों से हराया। वार्ड संख्या 11 में निर्दलीय मारिया ने 152 मत हासिल करते हुए निर्दलीय रजिया बानो को 46 मतों से पराजित किया। वार्ड 12 में भाजपा की समीक्षा जैन ने 233 वोट लेते हुए कांगे्रस की पिंकी को 72 मतों से पराजित किया। वार्ड 13 में भाजपा के मणिशंकर ने 222 मत हासिल करते हुए निर्दलीय सूरज प्रजापति को 81 मतों से हराया। वार्ड 14 में भाजपा के बाबूलाल नावरिया ने 244 मत हासिल कर निर्दलीय नानू लाल को 18 मतों से पराजित किया। वार्ड 15 में कांगे्रस के पवन कुमार मैन्दवास्या ने 320 मत हासिल कर भाजपा के राजेंद्र कुमार को 187 मतों से पराजित किया। वार्ड 16 में भाजपा के युधिष्ठिर ने 275 मत हासिल करते हुए कांगे्रस के महेंद्र कुमार को 177 वोटों से पराजित किया। वार्ड 17 में निर्दलीय कंचन देवी ने भाजपा की लक्ष्मी साहू को 112 मतों से हराया। वार्ड 18 में कांगे्रस के नूर मोहम्मद ने 171 मत हासिल करते हुए निर्दलीय सलीमुद्दीन को 46 मतों से पराजित किया। वार्ड 19 में भाजपा की सोनिया सोनी ने कांग्रेस के सतेंद्र टेलर को 12 मतों से हराया। वार्ड 20 में भाजपा की मोनिका सोनी ने 285 मत हासिल कर कांग्रेस की आकांक्षा नामा को 111 मतों से पराजित किया। वार्ड 21 में पालिका अध्यक्ष आशा नामा एक बार फिर से विजयी रही। निवर्तमान पालिकाध्यक्ष नामा ने 250 मत हासिल कर भाजपा की प्रिया सैनी को 84 मतों से पराजित किया। वार्ड 22 में मोहम्मद हनीफ ने 215 मत हासिल करते हुए 26 मतों से अलमान उल हक को पराजित किया। वार्ड 23 में भाजपा के श्योजीराम शर्मा ने 325 मत हासिल कर कांगे्रस के राधा मोहन शर्मा को 184 मतों से पराजित किया। वार्ड 24 में निर्दलीय नर्गिस ए हयात ने 215 मत हासिल कर निर्दलीय आयशा बानो को 107 मतों से हराया। वार्ड 25 में निर्दलीय शहजाद अली ने 110 मत हासिल कर निर्दलीय मोहम्मद शाकिर को 3 मतों से हराया। वार्ड 27 में निर्दलीय राकेश कुमार सैनी ने 447 मत हासिल करते हुए भाजपा की संतरा देवी को 93 मतों से पराजित किया। वार्ड 28 में भाजपा की लक्ष्मी देवी ने 212 मत हासिल करते हुए निर्दलीय सेवती देवी को 31 मतों से चुनाव हराया। वार्ड 29 में निर्दलीय प्रत्याशी रमेश चंद्र पारीक ने 112 मत हासिल कर भाजपा के शुभम गौतम को 47 मतों से पराजित किया। वार्ड 30 में भाजपा के डॉ. अंकित जैन ने 240 मत हासिल कर कांग्रेस के मदन गोपाल को 84 मतों से शिकस्त दी। वार्ड 31 में भाजपा के लोकेश बडोलिया ने 242 मत हासिल कर निकटतम प्रतिद्वंदी कांगे्रस के राजेश को 90 मतों से पराजित किया। वार्ड 32 में निर्दलीय प्रत्याशी कैलाशी देवी ने सर्वाधिक 492 मत प्राप्त कर भाजपा की गंगा देवी को 271 मतों से पराजित किया। वार्ड 35 में निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह राव ने 179 मत हासिल करते हुए कांग्रेस की मालती सैनी को 80 मतों से पराजित किया। वार्ड 34 में भाजपा के सौरभ कनौजिया ने 175 मत हासिल करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी सुनील कुमार को 25 मतों से चुनाव हराया। इसी क्रम में वार्ड 35 में भाजपा की नेहा विजय ने 119 मत हासिल कर कांग्रेस की किरण को 47 मतों से पराजित किया। मतगणना में वार्ड संख्या 10 तथा वार्ड संख्या 26 में दो प्रत्याशियों द्वारा बराबर-बराबर मत प्राप्त करने पर लॉटरी से जीत घोषित की गई। जिसमें वार्ड संख्या 10 में निर्दलीय आबिद अली व निर्दलीय अब्दुल रईस को 126 मत प्राप्त हुए जबकि वार्ड संख्या 26 में कांगे्रस की बबीता व निर्दलीय अनीता को 236 मत प्राप्त हुए जिस पर रिटर्निंग अधिकारी डॉ. मीणा ने लॉटरी निकालते हुए वार्ड संख्या 10 में निर्दलीय आबिद अली व वार्ड संख्या 26 में कांगे्रस की बबीता को विजयी घोषित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here