पंचायत समितियों एवं नगरपालिकाओं में एक बार फिर खिलेगा कमल-विधायक चौधरी

0
48

सेवा सप्ताह के अंतिम दिन रविवार को दिन में 1 बजे भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल मालपुरा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का समान  समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के जन्मदिवस पर स्वैछिक रक्तदान संकल्प प्रपत्र लेने वाले कार्यकर्ताओं का भी प्रतीकात्मक रूप से समान किया गया। इस अवसर पर विधायक कन्हैया लालचौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी पंचायत चुनाव और नगर पालिका चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को चुनावी समर के लिए एकजुट होकर तैयार रहने के लिए कहा। विधायक चौधरी ने भाजपाईयों का आह्वान किया कि मालपुरा व टोडारायसिंह नगरपालिका एवं पंचायत समितियों में भाजपा का बोर्ड बनाने के लिए संकल्प लेते है। मंडल अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन ने सभी भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं कार्यक्रम संयोजक एवं सहसंयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में हमारे वरिष्ठ कार्यकर्ता जिन्होंने पार्टी को सेवा देते हुए पार्टी को सर्वोच स्थान दिलाने में अपनी महत्तवपूर्ण भूमिका अदा की है हम सभी के आभारी है। सभी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकजुट होकर सक्रियता से पार्टी की गतिविधियों एवं कार्यक्रमों में भाग लेकर पार्टी को मजबूत करेंगे। इस अवसर पर ऐडवोकेट राजकुमार जैन  राजेंद्र कोठारी मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, उपाध्यक्ष एडवोकेट विनय जैन, सुभाष गालव, रमाकांत पटेल, गणेश टेलर, सुरेश शर्मा, रामचंद्र नामा, अंकित जैन, एडवोकेट सी पी सैनी नोरत बीलवाल चन्द्रप्रकाश नायक एवं सभी अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी संयोजक रामचंद्र नामा व सह संयोजक विनय जैन ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here