मालपुरा की बेटी अदिति को मिला इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार

0
117

सामान्य श्रेणी में विज्ञान संकाय में 96 प्रतिशत अंक हासिल कर किया नाम रोशन

जिला मुख्यालय टोंक में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोठी नातमाम पर सत्र 2018-19 व 19-20 में विभिन्न वर्ग में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को इंदिरा प्रियदर्शिनी अवार्ड के तहत होनहार छात्राओं को स्कूटी प्रदान की गई। मालपुरा की बेटी अदिति त्रिपाठी पुत्री अलका-अरविंद त्रिपाठी ने सामान्य श्रेणी में विज्ञान संकाय में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पुरस्कार प्राप्त किया। अदिति अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया।  शिवम मॉडर्न स्कूल के संचालक श्याम सुंदर शर्मा ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की वही समाज बंधुओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। ज्ञातव्य है कि अदिति के माता अलका पारीक व पिता अरविंद त्रिपाठी दोनों ही मालपुरा में शिक्षक है तथा बेटी अदिति त्रिपाठी बैंगलोर से एमबीबीएस की पढाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here