कच्चे मकान की दीवार गिरने से विवाहिता घायल

0
44

लाम्बाहरिसिंह क्षेत्र के सिंधोलिया गांव में सोमवार को दोपहर हुए हादसे में एक विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे उपचार के लिए मालपुरा के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां विवाहिता की हालत चिंताजनक होने पर जयपुर रैफर किया गया। घटना के अनुसार सोमवार को सिंधोलिया गांव निवासी ममता पत्नि कैलाश राव घरेलु कार्य कर रही थी। इसी दौरान कच्चे मकान की दीवार भरभराकर ढह गई। इस हादसे में ममता मलबे के नीचे दब कर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आस-पडौस के लोग तुंरत मौके पर पहुंचे व ममता को मलबे से बाहर निकाल 108 एम्बुलेंस की सहायता से मालपुरा के सामुदायिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। घायल ममता की हालत चिंताजनक होने पर उसे जयपुर रैफर किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here