लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा मंडलों की बैठक सम्पन्न

0
54

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रविवार को विजयवर्गीय सेवा सदन में मालपुरा विधानसभा क्षेत्र के सभी सात मंडलों की सामूहिक बैठक आयोजित की गई। जिसमें टोंक जिला पूर्व प्रभारी मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, संगठन जिला प्रभारी हिरेन्द्र शर्मा, टोंक-सवाई माधोपुर सांसद सुखवीर सिंह जौनापुरिया, क्षेत्रीय विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, महामंत्री पंडित महावीर शर्मा, भारत के मन की बात-मोदी के साथ कार्यक्रम के लोकसभा संयोजक, भाजपा जिला मंत्री इंदुशेखर शर्मा, नरेन्द्र जैन नीटू, लोकसभा विस्तारक जितेन्द्र सिंह शेखावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार जैन, पंचायत समिति प्रधान सरोज चौधरी, टोडारायसिंह नगरपालिका अध्यक्ष संत कुमार जैन, राजेन्द्र कोठारी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष दिनेश विजय, देहात अध्यक्ष बालाबक्ष चौधरी, मालपुरा पालिका उपाध्यक्ष एडवोकेट पुरूषोत्तम सैनी, नोरत बीलवाल सहित अन्य भाजपाई मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान भारत के मन की बात-मोदी के साथ की सुझाव पेटिकाएं भी लगाई गई जिनमें सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आगामी लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के घोषणापत्र में शामिल किए जाने वाले सुझाव प्रेषित किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here