पालिका अध्यक्ष सोनी ने देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष जोगिंदर सिंह से पालिका में रिक्त पडे पदों पर स्थाई कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग की

0
8
Municipality President Soni demanded appointment of permanent employees on vacant posts in Municipality from Devnarayan Board President Joginder Singh
Municipality President Soni demanded appointment of permanent employees on vacant posts in Municipality from Devnarayan Board President Joginder Singh

नगर पालिका अध्यक्ष सोनिया मनीष सोनी एवं अधिशासी अधिकारी राजपाल बुनकर ने राजस्थान सरकार के देवनारायण बोर्ड के चेयरमैन जोगिंदर सिंह से पालिका में रिक्त पडे पदों पर स्थाई कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में बताया कि नगर पालिका मालपुरा में वर्तमान में एक वरिष्ठ लिपिक एवं एक कनिष्ठ लिपिक की कार्यरत है जिनसे नगरपालिका का समस्त कार्य करवाया जा रहा है। नगर पालिका मालपुरा में बढ़ते कार्यों को देखते हुए एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान की सफल क्रियान्विति हेतु नगर पालिका में स्थाई कर्मचारियों की अति आवश्यकता है। पालिका अध्यक्ष सोनी व अधिशासी अधिकारी बुनकर ने बताया कि कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लेखाकार, लिपिक ग्रेड प्रथम, लिपिक ग्रेड द्वितीय, 6 सफाई निरीक्षक दितीय एक सहायक राजस्व निरीक्षक के पद रिक्त है। नगर पालिका मालपुरा में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान की सफल क्रियान्विति हेतु नगर पालिका मालपुरा में निदेशालय स्तर स्थाई कर्मचारी नियुक्त करवाए ताकि नगरपालिका मालपुरा में कार्य समय पर संपादित हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here