डाक बंगले में आयोजित कांग्रेस की बैठक में नवमनोनीत पार्षदों का सम्मान, कांग्रेस जन ने किया एकजुट रहने का आह्वान

0
56

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मालपुरा की एक आवश्यक बैठक शुक्रवार को डाक बंगले में आयोजित की गई जिसमें कांगे्रसजन की मौजूदगी के बीच नवमनोनीत चारों पार्षदों का समान किया गया। कांगे्रसजन ने मुंशी खां, कैलाश चंद मैन्दवास्या, तारा शर्मा व गजेन्द्र वर्मा के मनोनयन पर प्रसन्नता जताते हुए माल्यार्पण करते हुए मनोनयन पर बधाईयां दी। बैठक में उपस्थित कांगे्रसजन को सबोधित करते हुए किशन लाल फगोडिया ने कहा कि राय में मुयमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांगे्रस की सरकार नित नए आयाम स्थापित कर रही है तथा आमजन के हित में कई कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है। ऐसे में प्रत्येक कांगे्रसजन की जिमेदारी है कि वे सरकार की योजनाओं को अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाए, जनप्रतिनिधि उनको प्रभावी तरीके से अपने-अपने क्षेत्रों में लागू करे तथा आमजन में कांगे्रस का प्रचार-प्रसार करे। आमजन को लाभान्वित करने के साथ-साथ उस तक लाभ पहुंचाने वाली कांगे्रस से उसे जोडने का प्रयास करे। कांगे्रस जिला महासचिव सुरेश शर्मा ने कहा कि कांगे्रसजन एकजुट रहकर प्रयास करे तो कोई काम असंभव नहीं है। शर्मा ने सपूर्ण प्रदेश में कांगे्रस की सरकार होने के बावजूद क्षेत्र में कांगे्रस का प्रतिनिधित्व नहीं होने पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे में संगठन व जनप्रतिनिधियों को लोगों के दुख-दर्द में भागीदार बनकर कांगे्रस को मजबूत बनाने की जरूरत है। पालिकाध्यक्ष आशा-महावीर नामा ने कांगे्रस की ओर से नगरपालिका में बोर्ड के गठन के बाद से पालिका की ओर से करवाए जा रहे विकास कार्यो से कांगे्रस का समान बढा है तथा लोग लगातार कांगे्रस से जुड रहे है। ब्लॉक अध्यक्ष रामदेव बैरवा ने कहा कि कांगे्रस एक परिवार की तरह है जिसमें एकजुटता आवश्यक है। उन्होंने सभी कांगे्रसजन से आग्रह किया कि परिवार की बात को परिवार की जाजम पर बैठकर करेंगे तो निश्चित रूप से किसी तरह का कोई विवाद नहीं रहेगा। कांगे्रस के शासन में अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करे जिससे लोगों का जुडाव कांगे्रस से हो सके। सभी मनोनीत पार्षदों ने जिला व ब्लॉक कांगे्रस सहित कांगे्रस के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए राय सरकार की ओर से मनोनयन किए जाने पर आभार जताया तथा कांगे्रस के प्रति सच्ची निष्ठा से कार्य करने का संकल्प दोहराया। बैठक में सामाजिक दूरी बनाए रखी गई। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष रामदेव बैरवा, किशन लाल फगोडिया, आशा नामा, सुरेश शर्मा, विवेक व्यास, छोगालाल गुर्जर, घनश्याम गुर्जर, पवन मैन्दवास्या, अवधेश शर्मा, गोपाल गुर्जर, आशाराम गुर्जर, लाभचन्द चौधरी, गीता वालिया, हमीद, हनीफ, सतीश शर्मा, रामलाल फौजी, नितिल कुमावत, कैलाश गुर्जर सहित अन्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here