प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देशवासियों के लिए चरणबद्ध वैक्सीनेशन कार्यक्रम से अचम्भित है अन्य देश:भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया

0
82
, जाट धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में भाजपाईयों को सम्बोधित करते प्रदेशाध्यक्ष पूनिया,
, जाट धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में भाजपाईयों को सम्बोधित करते प्रदेशाध्यक्ष पूनिया,

कल्याणधणी के मंदिर में शीश नवाकर देशवासियों को निरोग, स्वस्थ व सम्पन्न बनाने की कामना

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने जाट धर्मशाला में भाजपाईयों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देशवासियों के लिए नि:शुल्क व चरणबद्ध तरीके से वैक्सीनेशन की व्यवस्था को देखकर दूसरे देश अचम्भित है। लेकिन यह सब व्यवस्थाएं मोदी है तो मुमकिन है के रूप में सबके सामने है।

उन्होंने कहा कि देश और देशवासियों की सेवा के लिए समर्पित व्यक्तित्व के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की केन्द्र सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखते हुए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की है जिससे आम आदमी का सम्मान बढा है। पूनिया ने कहा कि बालिका शिक्षा, उज्जवला योजना, किसान सम्मान निधि योजना, शौचालयों का निर्माण, प्रधानमंत्री आवास जैसी एक से बढकर एक योजनाओं का सफल संचालन अनवरत जारी है।

प्रदेशाध्यक्ष ने अपने अल्प उदबोधन में कांगे्रस को आडे हाथों लेते हुए प्रदेश की कांगे्रस सरकार पर भय, भ्रष्टाचार, अराजकता, महिला अत्याचारों सहित सत्ता के संघर्ष पर जमकर कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आम आदमी का हाल बेहाल है, दिल्ली से आने वाले नेताओं को ना गरीब की चिंता है ना किसानों की, ना बेराजगार युवाओं की चिंता है ना दलितों व आम आदमी पर हो रहे अत्याचारों की चिंता है उनका काम तो किसी तरह से सत्ता बचाने के नित नए तरीकों में समय निकालना है।

पूनिया ने भाजपाईयों का आह्वान किया कि कांगे्रस सरकार की विफलताओं को आम आदमी के बीच तक पहुंचाना हर भाजपा कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर विधायक कन्हैया लाल चौधरी, भाजपा प्रदेश मंत्री अशोक सैनी भादरा, जिला प्रमुख सरोज नरेश बंसल, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुभाष गालव, मालपुरा नगरपालिका अध्यक्ष सोनिया मनीष सोनी, पंचायत समिति प्रधान सकराम चौपडा सहित अन्य भाजपाई मौजूद रहे। जाट धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में पूनिया ने मां भारती व पं.दीदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के डिग्गी पहुंचने पर भाजपाईयों में पूनिया के स्वागत की होड सी मच गई। पूनिया का जगह-जगह जोरदार व गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं की ओर से जगह-जगह माल्यार्पण एवं साफा बंधवाकर स्वागत किया गया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने सर्वप्रथम विश्वप्रसिद्ध डिग्गी कल्याण मंदिर में शीश नवाकर श्री जी महाराज का आशीर्वाद लिया तथा देशवासियों के निरोग, स्वस्थ व खुशहाली की कामना की। मंदिर में पुजारी परिवार की ओर से पूनिया को श्रीफल व दुपट्टा भेंट किया गया। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष सुभाष गालव ने भाजपाईयों की ओर से प्रदेशाध्यक्ष पूनिया को श्री कल्याण महाराज की तस्वीर भेंट की। भारी उत्साह से लबरेज भाजपाईयों ने जोरदार नारेबाजी की।

क्षेत्रीय बोद्धिक प्रमुख की माताजी के निधन पर शोक जताने पहुंचे पूनिया-भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने डिग्गी पहुंच कर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्रीय बोद्धिक प्रमुख कैलाश शर्मा की माताजी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूनिया ने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर ढाढस बंधाया तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करने की कामना की।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here