शिक्षक संघ सियाराम के 11 वीं बार जिला अध्यक्ष बने राजावत

0
18
राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की जिला कार्यकारिणी के चुनाव में 11वीं बार चुने जाने पर राजावत का स्वागत करते शिक्षक साथी
राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की जिला कार्यकारिणी के चुनाव में 11वीं बार चुने जाने पर राजावत का स्वागत करते शिक्षक साथी

राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की जिला कार्यकारिणी के चुनाव मालपुरा में प्रशासनिक प्रदेशाध्यक्ष सियाराम शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुए। जिसमें सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष पद पर धन सिंह राजावत को 11 वीं बार चुना गया। इसी तरह कार्यकारिणी में जिला मंत्री कन्हैया लाल मीणा, संरक्षक किशन लाल बेरवा जिला परिषद सदस्य, सभा अध्यक्ष सोहन लाल वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल सिंह, उपाध्यक्ष वृद्धिचंद स्वामी, रूपनारायण लक्षकार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उबेदुल्लाह गाजी, उप सभाध्यक्ष रामचरण शर्मा, संस्कृत शिक्षा मंत्री भंवर सिंह, महिला मंत्री रेणु गुनावत, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह, प्रवक्ता हरिराम बेरवा, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी  श्योजी लाल बेरवा, शारीरिक शिक्षा प्रतिनिधि गोपाल स्वामी, प्रचार मंत्री राकेश कुमार नामा, संगठन मंत्री राधा मोहन सैनी को मनोनीत किया गया है। इसी तरह प्रदेश महासमिति में हनुमान प्रसाद बेरवा, शशिकांत पाठक, राजकुमार शर्मा, रमेश दाधीच, नारायण लाल बेरवा, शंकर सिंह राजावत मनोनीत किए गए हैं कार्यक्रम में मालपुरा ब्लॉक अध्यक्ष लालचंद शर्मा, टोडारायसिंह ब्लॉक अध्यक्ष श्योजीराम बैरवा, पीपलू ब्लॉक अध्यक्ष दिनकर विजयवर्गीय, मंत्री आशीष गुप्ता, रायसिंह आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here