राजीव अरोड़ा के 66वें जन्मदिन को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया

0
61

अखिल भारतीय प्रोफेशनल्स कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव अरोड़ा का जन्मदिवस 22 सितम्बर जन-सेवा समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव अरोड़ा को मुख्य मंत्री  अशोक गहलोत, राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.  सी पी ज़ोशी, सांसद डॉ. शशि थरूर, एआईसीसी प्रवक्ता मोहन प्रकाश, सचिव  विवेक बंसल, राज्यसभा सांसदनीरज डांगी, फर्स्ट इण्डिया हैडnजगदीश चंद्रा, राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति राजीव जैन व कई विधायकों, प्रशासनिक अधिकारियों, कांग्रेस के नेताओं, विभिन्न व्यापार मण्डलों व सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों ने फोन व व्यक्तिशः बधाई दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जयपुर शहर में 25 से अधिक स्थानों विभिन्न जनहित के कार्यक्रमों को आयोजित कर जन्मदिवस को जन-सेवा समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया।
राजीव अरोड़ा के जन्मदिवस पर शहर के विभिन्न स्थानों पर वैक्सीनेशन कैम्प, रक्तदान शिविर, निःशुल्क चिकित्सा जाँच शिविर, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को छात्रवृति वितरण, गोशाला में चारा वितरण, जरूरतमंदों को राशन वितरण, औषधीय पौधों का वितरण, मदर टेरेसा होम व मंदिरों मे फल वितरण किया गया।  राजीव अरोड़ा ने कार्यक्रमों में शिरकत करने से पूर्व मोती डूंगरी गणेश मंदिर में श्रीगणेश जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय पंजाबी महासभा, जयपुर, गोपालपुरा व्यापार मंडल, एनएसयूआई व सांई नाथ चेरिटबल ट्रस्ट द्वारा राजीव अरोड़ा का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here