सर्वसम्मति से रामगोपाल ठैग्या बने अग्रवाल समाज अध्यक्ष

0
69

अग्रवाल समाज मालपुरा की बैठक में सर्वसम्मति से रामगोपाल ठैग्या को नवीन अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। श्री पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर गांधीपार्क में आयोजित बैठक में बडी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लिया। बैठक में वर्ष 2018-19 के लिए नवीन अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के चयन पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें सभी समाजबंधुओं ने सर्वसम्मति बनाते हुए रामगोपाल ठैग्या को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा जिसका सदन में मौजूद सभी समाजबंधुओं ने करतल ध्वनि से समर्थन किया। कार्यकारिणी के अन्य पदों पर उपाध्यक्ष त्रिलोक चंद-कालेडा व भागचन्द-मनोहरपुर, कोषाध्यक्ष शिखर चंद पराणा व मंत्री विमल चंद डेठाणी को नियुक्त किया गया। सभी समाजबंधुओं ने नव मनोनीत अध्यक्ष रामगोपाल ठैग्या सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों का माल्यार्पण कर बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर रामगोपाल ठैग्या ने सभी समाजबंधुओं का आभार जताते हुए कहा कि सबको साथ लेकर समाज का विकास करना व समाज के प्रत्येक व्यक्ति व परिवार को सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भागीदारी के लिए प्रेरित करना उनका उद्देश्य रहा है। उन्होंने कहा कि समाज में किसी भी पद की जिम्मेदारी का निर्वहन आसान नहीं होता है, सभी के सहयोग से ही कार्य पूर्ण होता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि समाज का सर्वांगीण विकास ही उनका ध्येय रहेगा। उल्लेखनीय है कि रामगोपाल ठैग्या पूर्व में समाज अध्यक्ष के पद पर तीन बार अपनी सेवाएं दे चुके है तथा उनके कार्यकाल के दौरान समाज ने अनेकानेक उपलब्धियां अर्जित करते हुए सामाजिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here