त्रिलोक चंद जैन बने भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष

0
136

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश ईकाई की ओर से की गई नियुक्तियों में मालपुरा-टोडारायसिंह के भाजपा संगठन में की गई नियक्तियों में मालपुरा भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष के पद पर त्रिलोक चंद जैन की नवीन अध्यक्ष के रूप में घोषणा की गई है। मंगलवार को भाजपाईयों ने नवनियुक्त अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। भाजपाईयों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मौके पर मौजूद मालपुरा-टोडारायसिंह विधायक कन्हैया लाल चौधरी का आभार जताया तथा माल्यार्पण कर खुशियां जाहिर की। इस अवसर पर समस्त भाजपाईयों ने प्रदेश भाजपा की ओर से स्थानीय भाजपा संगठन में किए गए सम्मान जनक निर्णय पर खुशी प्रकट करते हुए कहा कि जैन की नियुक्ति से संगठन की सक्रिय गतिविधियों को ओर अधिक गति मिलेगी तथा आम कार्यकर्ताओं का मनोबल बढेगा। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार जैन, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष राजेन्द्र कोठारी, पालिका उपाध्यक्ष एडवोकेट पुरूषोत्तम सैनी, रमाकांत पटेल, पुष्पेन्द्र पारीक, नरेन्द्र जैन नीटू, चन्द्रप्रकाश सैनी, मनीष जैन टोरडी, नोरत बीलवाल, चन्द्रप्रकाश नायक सहित बडी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here