पालिका चुनाव में भाजपा के 24 प्रत्याशी 24 कैरेट सोना:विधायक चौधरी

0
50

भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी कांगे्रस के पालिका बोर्ड को उखाड फैंकने का आह्वान करते हुए विधायक कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि संगठित एवं अनुशासित कार्यकर्ताओं के दम पर नगरपालिका चुनाव 2021 में भाजपा का मिशन 24 कामयाब होगा।चौधरी ने कहा कि मालपुरा की जनता ने भ्रष्टाचारी बोर्ड को हटाने का मन बना लिया है जिसकी परिणिति में 28 जनवरी को होने वाले मतदान में अपने मत से देगी। उन्होंने कहा कि 28 जनवरी को हर कार्यकर्ताओं को स्वयं का परिवार का व वार्डवासियों का मत भाजपा के पक्ष में डलवाकर ज्यादा से ज्यादा भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने का संकल्प दिलाया। मालपुरा नगरपालिका चुनाव 2021 को लेकर भाजपा कार्यालय में प्रदेश भाजपा की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक व प्रदेश भाजपा मंत्री महेन्द्र सिंह यादव, विधायक कन्हैया लाल चौधरी, नगरपालिका चुनाव संयोजक नरेन्द्र जैन नीटू, सह संयोजक व पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष गालव, एडवोकेट राजकुमार जैन, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन ने 24 वार्डो में तय किए गए भाजपा प्रत्याशियों के साथ बैठक की। जिसमें नगरपालिका चुनाव को लेकर समन्वय समिति का गठन किया गया तथा पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के साथ विचार-विमर्श किया गया। भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रैसवार्ता में नगरपालिका चुनावों में भाजपा के महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे मंै बताते हुए विधायक चौधरी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढाई है उससे हर भारतीय का सिर गर्व से उंचा किया है। कांगे्रस शासन में बढी हुई बिजली की दरों, बिजली के बिलों को प्रतिमाह किए जाने, स्थायी शुल्क वसूलने, अनेक प्रकार के शुल्क लगाने सहित कई गंभीर विषयों से आमजन को अवगत करवाया जाएगा तथा सुशासन की स्थापना के लिए भाजपा के पक्ष में वोट मांगे जाऐंगे। चुनाव में भाजपा के जीतकर बोर्ड बनाने के बाद पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाए जाने तथा जांच करवाए जाने के मामले में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए विधायक चौधरी ने कहा कि दुर्भाग्य रहा कि दो वर्ष पूर्व बहुमत के अभाव में जोड-तोड से भाजपा का बोर्ड बनाना गंभीर भूल रही। भाजपा की पालिकाध्यक्ष द्वारा काम नहीं करवाया गया जिसके कारण सभी पार्षद अविश्वास के माध्यम से नया पालिकाध्यक्ष चुनना चाहती थी लेकिन बहुमत के अभाव में पालिका में कांगे्रस का बोर्ड बन गया जिसने महज दो वर्षो में केन्द्र सरकार व पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा विकास के लिए दी गई करोडों रूपयों की राशि को हर काम में भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, पार्टनरी कर ठिकाने लगा दिया। लाईटे, स्पीड ब्रैकर, सीसी सडके, सडकों पर सडके सहित कई ऐसे मुद्दे है जिनका सच किसी से छिपा नहीं है। विधायक ने कहा कि भाजपा को पूर्ण विश्वास है कि पालिका चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा। इसी क्रम में पर्यवेक्षक व प्रदेश भाजपा मंत्री यादव ने कहा कि जमीनीस्तर पर सर्वे के बाद प्रत्याशियों का चयन किया गया है, प्रत्याशी चयन के पश्चात बागियों को मनाने की रणनीति बनाई गई है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता संगठित रहकर ना केवल सभी प्रत्याशियों को विजयी बनाऐंगे अपितु भाजपा का बोर्ड भी बनाऐंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here