अभिभाषक संघ चुनाव कार्यक्रम की घोषणा, अध्यक्ष पद के लिए 6 ने किया नामांकन

0
81

अभिभाषक संघ मालपुरा के चुनावों को लेकर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई है। अभिभाषक संघ मालपुरा के वर्ष 2021 की नवीन कार्यकारिणी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष व पुस्तकालयाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव आयोजित किए जाऐंगे। अभिभाषक संघ चुनाव कार्यक्रमानुसार 5 अप्रैल को मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। 7 अप्रैल को 11 से 12 बजे तक नामांकन पत्र दिए गए है। 8 व 9 अप्रैल को प्रात: 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र भरकर चुनाव अधिकारी के समक्ष जमा करवाए जाऐंगे। 9 अप्रैल को सायं 4:39 बजे तक विभिन्न पदों के लिए प्राप्त नामांकन पत्रों की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। सायं 5:15 नामांकन पत्रों की जांच कर सही पाए गए नामांकन पत्रों की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। 12 अप्रैल को प्रात: 10 से 2 बजे तक का समय नाम वापसी का रहेगा। 12 अप्रैल को ही सांय 5 बजे अंति प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। आवश्यक होने पर 16 अप्रैल को प्रात: 11 बजे से 3 बजे तक मतदान करवाया जाएगा तथा मतदान के पश्चात 3:30 बजे मतगणना का कार्य सम्पादित होगा। मालपुरा अभिभाषक संघ के नवीन कार्यकारिणी चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र राजपुरोहित, कृष्ण गोपाल चौधरी, रामअवतार खेडा, गिरिराज डोई, राकेश वर्मा, मोहनलाल चौधरी ने नामांकन दाखिल किया है। वही सचिव पद के लिए रामकिशन शर्मा, बलराम शर्मा, बनवारी बेरवा, विवेक सेन, प्रहलाद जाट, अनीश जैन, उपाध्यक्ष पद के लिए मुकेश त्रिपाठी, हरिसिंह चौधरी, वसीम नकवी, राकेश कुमार वर्मा, प्रियंक जैन, नारायण गुर्जर, कोषाध्यक्ष पद के लिए अशोक साहू, मुकेश कुमार सैनी, वसीम नकवी, बनवारी बेरवा, भगवान सिंह गुर्जर तथा पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए बैजनाथ चौधरी, नवरत्न जाट तथा जिया उल हक ने दाखिल नामांकन किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here