बसपा राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीटों पर लडेगी चुनाव, मुख्य प्रभारी ने की घोषणा

0
102

बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रभारी धर्मवीर सिंह अशोक ने कहा कि बसपा राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीटों पर आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी। इसकी तैयारियां बसपा ने कर ली है। उन्होंने कहा कि सभी को भाईचारा बनाकर राजनीति जागृति को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने भाजपा व कांग्रेस पर कई आरोप लगाए और इनसे सचेत रहने को कहा।उन्होंने कहा बसपा अलगे विधानसभा चुनाव में सभी विधानसभा क्षेत्रों की सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। इसके लिए प्रत्याशी घोषित किए जा रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष सीताराम मेघवाल ने बसपा की सम्पूर्ण जानकारी दी तथा इसकी ओर से कराए गए विकास कार्य गिनाए। उन्होंने कहा कि बसपा को सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here