भागचन्द जैन चांदसेन वाले बने अग्रवाल समाज के नए अध्यक्ष

0
45

अग्रवाल समाज मालपुरा में अध्यक्ष सहित अन्य पदों वाली नवीन कार्यकारिणी के गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में निष्पक्ष ढंग से चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए निर्वाचन अधिकारी के रूप में मुन्नालाल कचोलिया एवं गुलाबचंद कागला को नियुक्त किया गया। चुनाव अधिकारियों की देखरेख में समाजबंधुओं ने सर्वसम्मति बनाते हुए भागचंद जैन चांदसेन वालों को अग्रवाल समाज का नवीन अध्यक्ष मनोनीत किया। इसी क्रम में उपाध्यक्ष महावीर मोदी, शिखर पराणा को मनोनीत किया गया। विमल कुमार डेठाणी को मंत्री पद पर मनोनीत किया गया। कोषाध्यक्ष पद पर भागचंद कागला को मनोनीत किया गया। समाजबंधुओं द्वारा सर्वसम्मति से समाज के पदाधिकारी चुने जाने पर चुनाव अधिकारियों ने इसे अच्छी पहल बताया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष रामगोपाल ठेग्या, त्रिलोकचंद कालेडा, कमल कालेडा, रामस्वरूप पीपल्या, महावीर डिग्गी वाले, पदम गोयल, पदम मैंहरू सहित बडी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे। पदाधिकारियों के सर्वसम्मति से मनोनयन होने के पश्चात समाजबंधुओं ने अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष भागचंद जैन चांदसेन वालो ने समाजबंधुओं का आभार जताया तथा समाज की प्रगति के लिए सदैव प्रयासरत रहने एवं सबको साथ लेकर चलने का भरोसा दिलाया। पूर्व अध्यक्ष रामगोपाल ठेग्या ने भी उनके कार्यकाल में समाज के कार्यकलापों में समाजबुंधओं के सहयाग पर सभी का आभार जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here