पालिका चुनावों को लेकर भाजपा की बैठक, चुनाव लडने वाले अभ्यर्थियों ने किए आवेदन

0
25

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा राष्ट्रवाद की सोच एवं जन कल्याणकारी योजनाओं के दम पर लगातार आगे बढ रही है। देश की जनता ने इसी प्रखर सोच को जनसमर्थन देकर दूसरी बार पूर्ण बहुमत वाली सरकार का जनादेश दिया है। लेकिन सम्पूर्ण देश में कमल खिलाना होगा भाजपा के हर कार्यकर्ता को इस बात का संकल्प लेकर कार्य करने की जरूरत है। यह विचार भाजपा प्रदेश मंत्री एवं नगरपालिका चुनाव पर्यवेक्षक महेन्द्र सिंह यादव ने भाजपाईयों को सम्बोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बडी राजनैतिक पार्टी भाजपा आज अपने ज्येष्ठ व श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के दम पर इस मुकाम तक पहुंची है। यादव ने नगरपालिका चुनावों में भाजपा का परचम लहराने का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी का नेतृत्व जिसे भी प्रत्याशी चुने उसके साथ मिलकर भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाना है। उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव में टिकिट सीमित होते है तथा आवेदन अधिक, ऐसे में पदाधिकारियों के निर्णय को सर्वसम्मति समझ कर पार्टी की रीति-नीति के साथ चुने गए प्रत्याशी को विजयी बनाए। विधायक कन्हैया लाल चौधरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज शहर की स्थिति किसी से छिपी नहीं है जिस तरह से जनता के पैसों का दुरूपयोग किया गया है तथा वर्ग विशेष को खुश करने के लिए नियम कायदों को ताक में रखा गया है उससे समाज का हर वर्ग दुखी व व्यथित है तथा अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहा है। भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी कांगे्रस के पालिका बोर्ड को उखाड फैंकने का समय आ गया है। लेकिन इसके लिए संगठित रहकर पार्टी के निर्णय को मानना होगा। चौधरी ने कहा कि वर्तमान में शहर की स्थितियां किसी से छिपी नहीं है, ताजा घटनाक्रमों में कुछ लोग वोटबैंक की राजनीति करने पर उतारू हो गए है। लोकतंत्र में अपना जवाब मत से देना पडता है तथा मतदाता सर्वोपरि होता है। भाजपा कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे नगरपालिका चुनावों में कांगे्रस व उसके बोर्ड की कारगुजारियों को जनता के बीच लेकर जाए तथा सही गलत का निर्णय उन पर छोड दे। चौधरी ने उदाहरणों के साथ पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार पर जमकर कटाक्ष किए तथा राजकीय कोष के खुलेआम दुरूपयोग पर जमकर प्रहार किया। आगामी नगरपालिका चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी मालपुरा शहर की एक आवश्यक बैठक का आयोजन महेश सेवा सदन में किया गया। जिसमें प्रदेश भाजपा की ओर से चुनाव पर्यवेक्षक भाजपा प्रदेश मंत्री महेन्द्र सिंह यादव, विधायक कन्हैया लाल चौधरी ने शिरकत की। बैठक में वरिष्ठ भाजपाई एडवोकेट राजकुमार जैन, पंचायत समिति प्रधान सकराम चौपडा, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन, चुनाव संयोजक सुभाष गालव एवं नरेन्द्र जैन नीटू, सुश्री शशि जैन एडवोकेट सहित अन्य मौजूद रहे। अतिथियों ने भारत माता के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्जवलन कर बैठक का शुभारम्भ किया। मंच संचालन चुनाव संयोजक नरेन्द्र जैन नीटू ने किया। भाजपा की चुनावों से ठीक पहले आयोजित बैठक में महेश सेवा सदन मेें भाजपाईयों की भारी भीड उमडी तथा सेवा सदन के सभागार में पैर रखने तक की जगह नहीं रही जिससे भारी संख्या में भाजपाई हॉल व बाहर मेदान में खडे रहे। बैठक के तत्काल बाद भाजपा से विभिन्न वार्डो में चुनाव लडने के इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन लिए गए। बैठक में राजेन्द्र कोठारी, एडवोकेट रवि कुमार जैन, नोरत बीलवाल पूर्व शहर मंडल अध्यक्ष दिनेश विजय, विनोद चौधरी, राकेश शर्मा, रघुवीर सिंह आखतडी, रामचन्द्र नामा, नन्दलाल गुर्जर, डॉ. अंकित जैन सहित अन्य भाजपाई मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here