भाजपा ने जारी की पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची

0
77

पंचायतराज चुनावों के तीसरे चरण के लिए अन्तिम दिन नामांकन की भारी भीड रही तथा भाजपा व कांग्रेस की ओर से अन्तिम समय तक सूचियां नहीं सौंपे जाने से भारी गहमा-गहमी के बीच चुनाव लडने के इछुक प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन भरे। नामांकन की समय सीमा समाप्त होने से ठीक पांच मिनट पूर्व दोनों ही दलों की ओर से अधिकृत प्रत्याशियों की सूची निर्वाचन अधिकारी डॉ. राकेश कुमार मीणा को सौंपी गई। एस सी वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड 1 से भाजपा की ओर से राजूलाल वर्मा, सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड 2 से भाजपा से सकराम चौपडा, एस सी वर्ग की महिला के लिए आरक्षित वार्ड 3 से भाजपा से पारसी देवी बैरवा, सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड 4 से भाजपा से विनोद कंवर, ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड 5 से भाजपा से रूपचंद आकोदिया, एससी वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड 6 से भाजपा से हेमराज वर्मा, सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड 7 से भाजपा से शिवराज जाट, ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड 8 से भाजपा से विमला देवी गुर्जर, सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड 9 से भाजपा से धर्मवीर जांगिड, सामान्य वर्ग महिला के लिए आरक्षित वार्ड 10 से भाजपा से सीता देवी माली, ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड 11 से भाजपा से राम कहार, सामान्य वर्ग महिला के लिए आरक्षित वार्ड 12 से भाजपा से पारसी देवी गुर्जर, सामान्य वर्ग महिला के लिए आरक्षित वार्ड 13 से भाजपा से तारा सैनी, एसटी वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड 14 से भाजपा से कन्हैया लाल भील, एससी महिला के लिए आरक्षित वार्ड 15 से भाजपा से अनिता खटीक, सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड 16 से भाजपा से बन्नालाल सैनी, सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड 17 से भाजपा से सत्यनारायण सैनी, ओबीसी वर्ग महिला के लिए आरक्षित वार्ड 18 में भाजपा से पांची देवी जाट, सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड 19 से भाजपा से रूपनारायण शर्मा, सामान्य वर्ग महिला के लिए आरक्षित वार्ड 20 से भाजपा से मौसम, सामान्य वर्ग महिला के लिए आरक्षित वार्ड 21 से भाजपा की ओर से गोपी, एससी वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड 22 में भाजपा से रामचरण बलाई, तथा सामान्य वर्ग महिला के लिए आरक्षित वार्ड 23 से भाजपा से आशा जैन के नामों की सूची सौंपी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here