भाजपा प्रदेश कार्यालय के आह्वान पर जयपुर ग्रेटर की मेयर सोम्या गुर्जर व तीन भाजपा पार्षदो के निलंबन का विरोध मंडल स्तर पर शुरू कया गया जहां कांगे्रस सरकार की तानाशाही के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया गया। मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि मंडल अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन के नेतृत्व  में व्यास सर्किल पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन सोनिया सोनी, प्रधान सकराम चोपडा, पूर्व जिला मंत्री नरेंद्र  जैन, उपाध्यक्ष एडवोकेट विनय जैन सहित समस्त भाजपा पार्षदगण, महामंत्री रमाकान्त पटेल, चन्द्रप्रकाश नायक, नजरुद्दीन देशवाली व भाजपा शहर मंडल मालपुरा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस  सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की व जयपुर ग्रेटर मेयर सोम्या गुर्जर को बहाल करने की मांग की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन ने बताया कि कांगे्रस की सरकार प्रदेश में कोरोना की अव्यवस्थाओं, भ्रष्टाचार व अपराधों का ग्राफ बढाने वाली सरकार साबित हुई है। साथ ही निर्वाचन प्रणाली से जुयपर ग्रेटर की मेयर सौम्या गुर्जर को हटाकर कांगे्रस ने लोकतंत्र की हत्या करने का कृत्य किया है जिसे प्रदेश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। मंडल अध्यक्ष जैन ने कहा कि कांगे्रस अपनी अंतर्कलह से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे कृत्यों पर उतारू है। विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपाईयों ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here