सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की बैठक सपन्न

0
30

भारतीय जनता पार्टी मालपुरा के सदस्यता अभियान को लेकर एक आवश्यक बैठक डाक बंगला मालपुरा में आयोजित हुई। जिसमें हीरेन्द्र शर्मा भाजपा जिला संगठन प्रभारी टोंक, पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा ज्ञानदेव आहूजा, जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, क्षेत्रीय विधायक कन्हैयालाल चौधरी, सदस्यता अभियान जिला संयोजक बाबूलाल कासलीवाल, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एस सी मोर्चा सतीश चंदेल, सदस्यता अभियान के जिला सह-संयोजक इंदुशेखर शर्मा ने सदस्यता पर्व अभियान के अंतर्गत हो रही मण्डल कार्यशालाओं के अंतर्गत सदस्यता अभियान में नवीन सदस्य बनाने के सबन्ध में जानकारी दी। सदस्यता पर्व को लेकर बनाये गए सभी मण्डल संयोजक सदस्यता अभियान को लेकर अपना फीडबैक ज्ञानदेव आहूजा एवं हीरेन्द्र शर्मा को दिया। कार्यशाला में मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री, सदस्यता अभियान के बनाये गए संयोजक, सह-संयोजक, शक्ति केन्द्र प्रमुख सहित भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी उपस्तिथ रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here