जिलाध्यक्ष गाता ने किया लोकसभा कांगे्रस प्रत्याशी के चुनावी कार्यालय का उदघाटन

0
116

टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा क्षेत्र से कांगे्रस प्रत्याशी नमोनारायण मीणा के समर्थन में सोमवार को मालपुरा विधानसभा क्षेत्र में कांगे्रस के चुनावी कार्यालय का उदघाटन जिलाध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी गाता द्वारा किया गया। जयपुर रोड स्थित सेवकरामानी भवन में कांगे्रस के चुनावी कार्यालय का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ उदघाटन करते हुए जिलाध्यक्ष गाता ने कांगे्रसजन से मीणा को भारी मतों से जिताने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामविलास चौधरी, पालिकाध्यक्ष आशा-महावीर नामा, उपजिला प्रमुख एडवोकेट अवधेश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष रामदेव बैरवा, भैंरूमल सेवकरामानी, डीआर किशन लाल फगोडिया, शहर अध्यक्ष मोहम्मद इशहाक, किसान नेता छोगालाल गुर्जर, कैलाश सोनी, नानूलाल चौधरी, गीता वालिया, अब्दुल्ला गहलोत, देवकीनन्दन पालीवाल, गंगाराम भारती, घनश्याम गुर्जर, प्रेमप्रकाश सैनी, गोपाल गुर्जर, आशाराम धाबाई सहित सैंकडों कांगे्रसजन मौजूद रहे। मौजूद कांगे्रसजन को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गाता ने कहा कि जनता अब भाजपा का सच जान चुकी है तथा वर्तमान में कांगे्रस की लहर चल रही है। कांगे्रसजन को भाजपा की विफलताओं को जनता के बीच ले जाकर सच से पर्दा उठाना होगा तथा भ्रमित हो रहे लोगों को भाजपा के झूठ से अवगत करवाना होगा। साथ ही प्रत्येक बूथ पर सजग व सक्रिय कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा जिससे कांगे्रस की जीत की राह आसान हो सके। पूर्व जिलाध्यक्ष रामविलास चौधरी ने कहा कि पार्टी ने कार्यकर्ताओं की मंशानुसार लोकप्रिय उम्मीदवार नमोनारायण मीणा को प्रत्याशी बनाया है ऐसे में अब प्रत्येक कांगे्रसजन का दायित्व है वह अपनी पूरा दम लगा दे तथा हर बूथ से कांगे्रस को विजयी बनाने में जुट जाए। चौधरी ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर यदि कार्यकर्ता सक्रिय रहेगा तो कांगे्रस को भारी मतो से जीतने से कोई नहीं रोक सकेगा। अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कांगे्रस के पक्ष में बने माहौल को मतदाताओं द्वारा मताधिकार में तब्दील करवाने पर जोर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here