राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील शाखा मालपुरा की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से चुनाव पर्यवेक्षक सत्यनारायण शर्मा प्रदेश सभाध्यक्ष एवं चुनाव अधिकारी रामनारायण चौधरी जिलाध्यक्ष कर्मचारी संघ टोंक की देखरेख में सम्पन्न हुए। जिसमें विभिन्न पदों पर सर्वसम्मति से नियुक्तियां की गई। ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल लाल जाट लगातार पांचवी बार निर्विरोध मनोनीत किए गए। ब्लॉक महामंत्री राजेन्द्र प्रसाद माली लगातार पांचवी बार निर्विरोध महामंत्री, ब्लॉक सभाध्यक्ष कन्हैया लाल सैनी, ब्लॉक कोषाध्यक्ष रामेश्वर लाल जाट शेष कार्यकारिणी के विस्तार के लिए ब्लॉक अध्यक्ष को अधिकृत किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत प्राचार्य रामधन जाट, रामगोपाल चौधरी व चतुर्भुज चौधरी, बैजनाथ चौधरी व नन्दलाल जाट का सम्मान किया गया। इस अवसर पर रामकिशन बेतुक प्रदेश संगठन मंत्री, अशोक माली प्रदेश सह सचिव, राधेश्याम जाट, नन्दकिशोर शर्मा, हंसराज जाट पीईईओं, प्रेमंचद वर्मा, अब्दुल मारूफ, नवल टेलर, रामदयाल, जगदीश प्रजापत, कजोड मल आदि बडी संख्या में शिक्षक साथी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here