गोपाल गुर्जर बने जिला सॉफ्ट टेनिस संघ अध्यक्ष नवीन कार्यकारिणी का गठन

0
120

टोंक जिला सॉट टेनिस संघ के चुनाव व नवीन कार्यकारिणी का गठन सोमवार को राजकीय उमा विद्यालय मालपुरा में राजस्थान राज्य सॉफ्ट टेनिस संघ के सचिव इन्द्रप्रकाश टिक्कीवाल व चुनाव अधिकारी भंवर नरेन्द्र सिंह व्यायाता शारीरिक शिक्षक राजकीय उमा विद्यालय एवं एडहोक कमेटी अध्यक्ष मोहमद इस्लाम नकवी की देखरेख में सपन्न हुए। जिसमें अध्यक्ष पद पर गोपाल गुर्जर का निर्विरोध चयन कर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवीन कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मण धनजाणी, उपाध्यक्ष उस्मान अली नागौरी, मोहमद शोएब, योगेश शर्मा, अब्दुल लतीफ, पुष्पेन्द्र पारीक, सचिव मोहमद सलीम, संयुक्त सचिव मोहमद नाहिद, फरीद अहमद, मोहमद जाहिद, मोहमद शाहिद, रामस्वरूप जाट, कोषाध्यक्ष मुजाहिद अली को मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में देवाराम गुर्जर, महफूज अली, ममता जैन, नाथी देवी, आबिद अली, बदरी लाल जाट, रेखा जैन को नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में जिला कार्फ बाल संघ टोंक के भी चुनाव सपन्न करवाए गए। जिसमें अध्यक्ष पद पर सौभाग्य सिंह का निर्विरोध चयन कर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवीन कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. राजकुमार वर्मा, उपाध्यक्ष देवीशंकर शर्मा, मुनव्वर अली, अब्दुल मारूफ, तोसीफ अहमद, अकील अहमद, सचिव इसहाक अहमद, संयुक्त सचिव किशन लाल जाट, वसीम नकवी, मोहमद जाहिद, उपेन्द्र यादव, मदन गोपाल शर्मा, कोषाध्यक्ष पवन कुमार जैन को मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में मुजाहिद अली, सन्नूलता तिवाडी, ममता पारीक, अतीक अहमद, मोहमद युसुफ को नियुक्त किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here