मालपुरा नगरपालिका की नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष सोनिया का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया

0
77

टोंक जिले के मालपुरा कसबे में मालपुरा नगरपालिका की नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष सोनिया मनीष सोनी का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया | समारोह में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डोक्टर सतीश पुनिया ने शिरकत की | इस दोरान भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आये तथा डोकटर सतीश पुनिया का भव्य स्वागत किया गया | इस अवसर पर सतीश पुनिया ने मालपुरा नगरपालिका की नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष सोनिया मनीष सोनी को पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में बधाई व शुभकामनाये दी | साथ ही उन्होंने समारोह को संबोधित किया | समारोह के दोरान उन्होंने सभी नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष और पार्षदों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उन्हें भाजपा के बोर्ड को आगे बढाने की बात कही | इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष सहित पार्षदों व भाजपा कार्यकर्ताओ ने डोक्टर सतीश पूनिया का 101 किलो फूलों काहार पहनाकर स्वागत किया| सोनिया सोनी द्वारा सभी मुख्य अतिथियों को श्री जी का चित्रपट भेंट कर स्वागत किया गया | रेली में जन सैलाब की मौजूदगी में डॉ सतीश पूनिया ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार व मालपुरा में कांग्रेस के पूर्व पालिका बोर्ड पर जमकर निशाना साधते साधा | समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉ सतीश पूनिया ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कांग्रेस को वंशवाद को बढ़ावा देने वाली पार्टी बताया, तथा उन्होंने भाजपा में अंतर कलह की बातों पर भी खुलकर प्रतिक्रिया दी. कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद सुखबीर सिंह जोनापुरिया ने की । अतिविशिष्ट अतिथि विधायक कन्हैयालाल चौधरी रहे तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व संसदीय सचिव शत्रुघ्न गोतम , प्रदेश मंत्री महेंद्र यादव , टोंक जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा , प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर सिंह चौहान अतिथि के रूप में मोजूद रहे , समारोह में मालपुरा प्रधान सकराम चौपड़ा , शहर अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन, नरेंद्र जैन , रवि जैन एवं अंकित जैन सहित अन्य भाजपा कर्यकरता मोजूद रहेइस दोरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डोक्टर सतीस पुनिया के स्वागत में टोल नाके से सुभाष सर्किल तक वाहन रैली निकाली | टोल नाके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारे बाजी करते हुए डोक्टर सतीश पुनिया का भव्य सवागत किया इस दोरान भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित नजर आये तथा वाहन रेली में जन सेलाब उमडा | सुभाष सर्किल पर आयोजित मालपुरा नगरपालिका की नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष सोनिया मनीष सोनी के पदभार ग्रहण समारोह में भी शिरकत की भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा भाजपा प्रदेशाअध्यक्ष डोक्टर सतीस पुनिया को टोल नाके से वाहन रेली के द्वारा सुभाष सर्किल तक ले जाया गया इस दोरान भाजपा जिंदाबाद के नारों से सम्पूर्ण सहर गुंजायमान हो गया | वाहन रेली में सांसद सुखबीर सिंह जोनापुरिया , विधायक कन्हैयालाल चौधरी,प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर सिंह चौहान ,मालपुरा प्रधान सकराम चौपड़ा सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता मोजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here