विवाहिता का शव कुएं में मिला

0
16
विवाहिता का शव कुएं में मिला
विवाहिता का शव कुएं में मिला

लाम्बाहरिसिंह थाना क्षेत्र के दत्तोब गांव में 21 वर्षीय विवाहिता का शव कुएं में मिला। घटना की जानकारी मिलने पर लाम्बाहरिसिंह थानाधिकारी प्रभुसिंह मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे। जहां ग्रामीणों की सहायता से शव को कुएं से बाहर निकाला गया।  सूचना मिलने पर टोडारायसिंह तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस की ओर से मृतका के परिजनों को भी सूचना दी गई। कुएं से मिले शव को मालपुरा सामुदायिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस उपाधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड भी अस्पताल पहुंचे व थानाधिकारी एवं मृतका के परिजनों से घटना की जानकारी ली। विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम कर शव  परिजनों को सौंपा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here