पंचायत समिति सकराम चौपड़ा के शपथग्रहण में पहुंचे सांसद, विधायक व जिलाप्रमुख

0
87
MP, MLA and District head of Panchayat Samiti Sakram Chaupra arrived

मालपुरा पंचायत समिति नवनिर्वाचित प्रधान सकराम चौपडा ने सोमवार को विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर विकास अधिकारी सतपाल सिंह द्वारा प्रधान सकराम चौपडा को पदभार ग्रहण करवाया गया। इस अवसर पर मालपुरा पंचायत समिति के नवनिर्वाचित प्रधान सकराम चौपडा ने सम्बोधित करते हुए सबके सहयोग से मालपुरा पंचायत समिति क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोडने का भरोसा दिलाया। चौपडा ने कहा कि आमजन की बिजली, पानी, सडक़ आदि मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं का हरसंभव समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। पंचायत समिति में भाजपा के नवनिर्वाचित प्रधान सकराम चौपडा का पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन महेश सेवा सदन में किया गया। इस अवसर पर टोंक सवाई माधोपुर सांसद सुखवीर सिंह जौनापुरिया, विधायक कन्हैया लाल चौधरी, जिला प्रमुख सरोज नरेश बंसल, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा ने अतिथियों के रूप में समारोह में शिरकत की। नवनिर्वाचित प्रधान सकराम चौपडा के पदभार ग्रहण समारोह में बडी संख्या में जिला भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सांसद सुखवीर सिंह जौनापुरिया ने नवनिर्वाचित प्रधान सकराम चौपडा को बधाई दी। साथ ही अपने उदबोधन में कहा कि भाजपा विकास का पर्याय है, भाजपा के प्रधान चौपडा व जिला प्रमुख बंसल के नेतृत्व में सम्पूर्ण क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी। हाल ही में सम्पन्न हुए पंचायत राज सस्थाओं के चुनावों में भाजपा को जो जनादेश मिला है उससे साफ प्रतीत होता है कि जनता ने कांगे्रस को पूरी तरह से नकार दिया है। दो वर्षो से राजस्थान प्रदेश में कांगे्रस की सरकार विकास व आमजन की सुध लेने के स्थान पर राज बचाने के लिए आपस में नूरा कुश्ती कर रही है। कांगे्रस के घटते जनाधार का आलम यह है कि प्रदेश में कहीं भी कुछ हो तो कांगे्रस भाजपा पर आरोप लगाने से बाज नहीं आती। जबकि प्रदेश सरकार को चाहिए कि वो आमजन के हित में काम करे। विधायक कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि जिला प्रमुख व प्रधान पद पर भाजपा के जनप्रतिनिधि चुने गए है जिससे विकास की कडी जुड गई है। आगामी दिनों में ग्रामीण क्षेत्र में विकास की योजनाएं तैयार कर उनको अमली जामा पहनाया जाएगा। विधायक चौधरी ने जनता द्वारा भाजपा पर विश्वास जताते हुए भाजपा जनप्रतिनिधियों की जीत के लिए जनता का आभार जताया। चौधरी ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास की नीति पर कार्य करती है। जिला प्रमुख बंसल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र का चंहुमुखी विकास किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा ने भी अपने सम्बोधन में भाजपा की जीत को कार्यकर्ताओं को समर्पित करते हुए उनकी जीत बताया। समारोह में बडी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र से आए लोग मौजूद रहे जिन्होंने सांसद, विधायक, जिला प्रमुख, जिलाध्यक्ष सहित भाजपा पदाधिकारियों को फूलमालाओं से लादते हुए जीत की बधाईयां दी। कार्यक्रम में टोडारायसिंह पंचायत समिति प्रधान सीता देवी, नरेश बंसल, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन, रमेश चंद वैष्णव, रामचरण चौधरी, एडवोकेट राजकुमार जैन, रूपचंद आकोदिया, राजेन्द्र कोठारी, पूर्व जिला मंत्री नरेन्द्र जैन नीटू, राजकुमार जैन, पालिका उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम सैनी, रोडूलाल चौधरी, पूर्व भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष दिनेश विजय, नोरत बीलवाल, रमाकांत गालव, किशन लाल सहित सैंकडों भाजपाई मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here