विवेकानन्द मॉडल स्कूल में साइंस क्विज एवं मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन

0
77

स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल में मंगलवार को साइंस क्विज एवं मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अध्ययनरत विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों की उपयोगी जानकारी देने वाले मॉडल बनाए जिनका निर्णायक मंडल ने निरीक्षण किया। विद्यालय स्तर की साइंस क्विज एवं मॉडल प्रतियोगिता मे स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल मालपुरा के अनेक विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर संजय चौधरी का बनाया मॉडल रहा। वहीं जूनियर वर्ग में अलका राठौड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल एवं प्रधानाचार्य सुभाष कुम्भज ने विजेताओं की घोषणा की। विजेता विद्यार्थी अब अपने बनाए गए मॉडल्स को लेकर क्लस्टर स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में चाकसू जाऐंगे। प्रधानाचार्य सुभाष कुम्भज ने बताया कि समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिताओं को आयोजित करने के पीछे विद्यार्थियों में अभिरूचि पैदा करना है जिससे उनकी जिज्ञासु प्रवृति में निखार आ सके। इस अवसर पर विद्यालय के अरविन्द त्रिपाठी, प्रवीण जैन सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here