भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यसमिति का आयोजन

0
22

भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल मालपुरा की मंडल कार्यसमिति का आयोजन आज महेश सेवा सदन मालपुरा पर किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के मन की बात को सुना। विगत कोरोना काल में दिवंगत हुए कार्यकर्ता बंधुओं को श्रद्धांजलि दी गई।
इसके बाद पार्टी अध्यक्ष त्रिलोक चंद ने कार्यसमिति के बारे में विस्तार से बताया उसके बाद वरिष्ट नेता सुश्री शशि जैन एडवोकेट ने राजनीतिक प्रस्ताव रखें । पार्टी के उपाधयक्ष विनय जैन एडवोकेट ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को सभी कार्यकर्ताओं के बीच रखा।
महामंत्री रमाकांत पटेल ने सुंदर सिंह जी भंडारी की जन्मशती पर उद्बोधन दिया, संगठन सत्र के बारे में वरिष्ठ नेता राजेन्द्र कोठारी ने संगठन सूत्र लेते हुए मंडल को सशक्त करने पर विचार प्रकाश डाला। पन्ना प्रमुख नियुक्त करने हेतु एवं बूथ समिति सक्रिय करने हेतु प्रयास करने के लिए जोर डाला। समापन सत्र में मुख्य अतिथि एवम मुख्य वक्ता विधायक महोदय कन्हैया लाल जी ने बताया की मोदी सरकार की उपलब्धियों को इन कार्य समितियों के माध्यम से आप सभी पदाधिकारियों को बताया गया है आप केंद्र सरकार की उपलब्धियां एवं राज्य सरकार की नाकामियों को लेकर घर घर में जाएं और लोगों को मोदी सरकार के द्वारा किए गए कार्य की जानकारी दें। सरकार प्रशासन कितना भी जुल्म करें फिर भी मैं गांव गरीब और किसान की बात उठाता रहूंगा, भ्रष्टाचार को उजागर करता रहूंगा। अंत में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनिया मनीष सोनी ने पधारे हुए सभी अतिथियों एवं पदाधिकारी एवं श्रेष्ठ एवं जेष्ठ कार्यकर्ताओं का धन्यवाद अर्पित किया। इन कार्यसमिति में पार्टी के उपाध्यक्ष चम्पालाल , रामचंद्र नामा , महामंत्री चंद्र प्रकाश नायक , नोरत बिलावल , मंत्री मनीष जैन , महेश शर्मा, बजरंग सैनी, गणेश टेलर, कोषाध्यक्ष मनोहर दस, पार्षद अंकित जैन, श्री मती नेहा दिनेश विजय, मणिशंकर, बाबु लाल, प्रधान सकाराम चोपडा, वरिष्ठ नेता राजकुमार एडवोकेट, बूथ अध्यक्ष, जिला मंत्री श्रीमति रेखा टेलर, पूर्व जिला मंत्री नरेंद्र जैन एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता, सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी क्रम में पचेवर में आयोजित कार्यक्रम में भी सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना। विगत कोरोना काल में दिवंगत हुए कार्यकर्ता बंधुओं को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद महामंत्री धर्मवीर जांगिड़ ने राजनीतिक प्रस्ताव रखें । हरिश्चंद्र जी पाराशर ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को सभी कार्यकर्ताओं के बीच रखा। प्रधान सकराम चोपड़ा ने सुंदर सिंह जी भंडारी की जन्मशती पर उद्बोधन दिया, तत्पश्चात मुख्य वक्ता नरेंद्र कुमार जैन ने संगठन सूत्र लेते हुए मंडल को सशक्त करने पर विचार प्रकाश डाला। पन्ना प्रमुख नियुक्त करने हेतु एवं बूथ समिति सक्रिय करने हेतु प्रयास करने के लिए जोर डाला। समापन सत्र में संबोधित करते हुए विधायक महोदय ने बताया की मोदी सरकार की उपलब्धियों को इन कार्य समितियों के माध्यम से आप सभी पदाधिकारियों को बताया गया है आप केंद्र सरकार की उपलब्धियां एवं राज्य सरकार की नाकामियों को लेकर घर घर में जाएं और लोगों को मोदी सरकार के द्वारा किए गए कार्य की जानकारी दें। सरकार प्रशासन कितना भी जुल्म करें फिर भी मैं गांव गरीब और किसान की बात उठाता रहूंगा, भ्रष्टाचार को उजागर करता रहूंगा। अंत मैं मंडल संयोजक अरविंद कुमार जैन ने पधारे हुए सभी अतिथियों एवं पदाधिकारी एवं श्रेष्ठ एवं जेष्ठ कार्यकर्ताओं का धन्यवाद अर्पित किया। इसमें जिला परिषद सदस्य किशनलाल बेरवा, एडवोकेट लक्ष्मीकांत शर्मा, डीआर प्रतिनिधि नंदलाल गुर्जर, धर्मवीर जांगिड़, वरिष्ठ पदाधिकारी श्री हरीशचंद्र पाराशर, नंदलाल भतीरा, ओम प्रकाश वर्मा, उम्मेद सिंह, मुस्ताक देशवाली, बैजनाथ चौधरी, पदम जैन, छीतर सिंह जी हवलदार, प्रीतम टेलर, नारायण सिंह, रामसहाय शर्मा, प्रधान चौधरी, शंकरलाल खर्रा, नाथूसिंह एवं अन्य सभी देहात मंडल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here