भारत छोड़ो आन्दोलन पर प्रबुद्धजन की उपखंडस्तरीय विचारगोष्ठी का आयोजन

0
29

महात्मा गांधी की 150 वी जयंती समारोह की शृंखला में रविवार को भारत छोड़ो आंदोलन पर प्रबुद्धजन की उपखंड स्तरीय विचार गोष्ठी का आयोजन राज उच माध्यमिक विद्यालय में किया गया जिसमें प्रबुद्धजन ने अपने-अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम में वतन पर जांनिसार करने वाले शहीदों को याद किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रधानाचार्य गिरधर सिंह रहे। इस अवसर पर विद्यालय मैदान में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी किया गया। कार्यक्रम में किसान नेता छोगालाल गुर्जर, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मालपुरा-टोड़ारायसिंह आकाश राय शर्मा, एसडीएम प्रतिनिधि अनिल शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य गोपीलाल बैरवा भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने भारत छोड़ो आंदोलन के पुरोधा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की और शहीदों को याद किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य गिरधर सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी के अहिंसा और प्रेम के संदेश की आज भारत ही नही पूरे विश्व को जरूरत है। श्री गोपीलाल बैरवा ने भी अपने संदेश में शहीदों को याद किया। कार्यक्रम संचालक व्यायाता दीपक गुप्ता, डॉ राजकुमार, राजेन्द्र शर्मा, रामेश्वर लाल शर्मा और अरविंद टेलर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here