महेश सेवा सदन में कांगे्रस बूथ ऐजेंटो की एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन, उमडे कांगे्रसजन

0
152

महेश सेवा सदन में रविवार को एक दिवसीय मेरा बूथ मेरा गौरव बूथ स्तरीय अभिकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिलास्तरीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ राजस्थान सरकार के श्रम मंत्री टीकाराम जूली ने किया। इस अवसर पर भारी संख्या में उमडे कांगे्रसजन को सम्बोधित करते हुए श्रम मंत्री जूली ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोडना एवं कांगे्रस पार्टी के पक्ष में मतदान करवाना है मंत्री जूली ने कहा कि जनता के बीच भाजपा सरकार की विफलताओं को जनता के बीच ले जाने की जरूरत है। पूर्व जिलाध्यक्ष रामविलास चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने सरकार का गठन होने के साथ ही चुनावों से पूर्व किए गए वायदों को पूरा कर दिया है। पालिकाध्यक्ष आशा नामा ने सभी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनावों की तैयारियों में अभी से जुट जाने एवं कांगे्रस पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करवाने का आह्वान किया जिला अध्यक्ष लक्ष्मण गाता ने कहा कि राजस्थान में लोकसभा चुनाव मिशन 25 को सफल बनाने एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है। शिविर में प्रोजेक्टर के माध्यम से केन्द्र में सत्तासीन रहने के दौरान कांगे्रस पार्टी द्वारा करवाए गए विकास कार्यो को दिखाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी गाता, पूर्व जिलाध्यक्ष रामविलास चौधरी, उपजिला प्रमुख एडवोकेट अवधेश शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष आशा नामा, डीआर किशन लाल फगोडिया, भैंरूमल सेवकरामानी, रामदेव गुर्जर, जिला महामंत्री सुरेश शर्मा, महावीर नामा, छोगालाल गुर्जर, मूलशंकर शर्मा, कैलाश गुर्जर, गंगाराम भारती, पूर्व प्रधान राजेश नागौरा, सुरेश अजमेरा, कैलाश सोनी, राजेन्द्र राजपुरोहित, युवक कांगे्रस जिलाध्यक्ष गजेन्द्र जैन, अभिषेक पारीक, गोपाल गुर्जर, रामप्रसाद सैनी, आकाश शर्मा, रवि माहेश्वरी, एडवोकेट कन्हैया लाल सैनी, ब्लॉक टोडारायसिंह रामप्रसाद साहू, रामदयाल सुवालका, शंकर चौधरी, अरविन्द सिंगोदिया, सुनील गुर्जर, हसंराज सैनी प्रहलाद शर्मा, पार्षद सीताराम टेलर, मरगूब अहमद, धनरूप शर्मा, गजेन्द्र वर्मा, शहर अध्यक्ष मोहम्मद इशहाक नकवी, अनवर लाला, मुंशी खां, गोपीचंद खारोल, अब्दुल्ला, माबूद नकवी, हेमराज चौधरी सहित मालपुरा टोडारायसिंह क्षैत्र के सैंकडों कांगे्रस कार्यकर्ता व जिला व स्थानीय कांगे्रस के पदाधिकारी उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here