गांधीपार्क में हुआ प्रार्थनासभा का आयोजन, कांग्रेस सहित प्रबुद्धजन ने की शिरकत

0
97

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जन्मजयंती पर ब्लॉक कांगे्रस कमेटी की ओर से गांधीपार्क में गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर रामधुनी व प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। ब्लॉक कांगे्रस कमेटी ने अहिंसा व मानवता के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई व वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। समारोह में उमडे कांगे्रसजन ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा शास्त्री को भी याद किया। कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय एकता व ग्राम स्वराज पर चलते हुए एकजुट रहने का संकल्प लिया। ब्लॉक कांगे्रस अध्यक्ष रामदेव बैरवा, ब्लॉक कांगे्रस शहर अध्यक्ष मोहम्मद इशहाक नकवी, प्रवक्ता धनरूप शर्मा, जिला परिषद सदस्य किशन लाल फगोडिया, रामफूल गुर्जर पीआरओ, हरिनारायण पारीक, घासीलाल चौधरी, कैलाश सोनी, नानूलाल चौधरी, गीता वालिया, कैलाश गुर्जर, सीताराम टेलर, एडवोकेट हमीद नकवी, गोविन्द चौधरी, नितिल कुमावत, बुद्धिप्रकाश टेलर, नगर सरपंच रामजीलाल टेलर, सरपंच संघ अध्यक्ष व पचेवर सरपंच घनश्याम गुर्जर, चेतन चौधरी, अनिरूद्ध सिंह झाडली, जितेन्द्र गौत्तम डिग्गी, गजेन्द्र जैन, रवि माहेश्वरी, मोहम्मद सलाम सहित सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को अहिंसा दिवस के रूप में मनाया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा विभाग के आदेशानुसार गांधी जयंती के अवसर पर ब्लॉक स्तरीय सम्मान समारोह में उपखंड अधिकारी अजय कुमार आर्य ने प्रधानाचार्य जगदीश सिंह आवडा, कैलाश चंद शर्मा व्याख्याता, भंवर लाल गुर्जर अध्यापक थडी और देवकीनंदन गोस्वामी को प्रशस्ति पत्र व श्रीफल भेंट कर माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। जिसमें प्रधानाचार्य गिरधर सिंह, राजकुमार वर्मा, अलका पारीक सहित अन्य मौजूद रहे। इसी क्रम में स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई गई। रोटरी क्लब मालपुरा के सहयोग से पौधरोपण किया गया। समारोह में तहसीलदार मौखम सिंह व प्रधानाचार्य सुभाष कुम्भज, अरविन्द त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here