शहर में पौषबडा महोत्सव की धूम, पंचायत समिति व सेवा सदन में हुआ आयोजन

0
25

पंचायत समिति परिसर में स्थिति शिवालय मंदिर में आज पोषबड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी डॉ राकेश मीणा, पंचायत समिति विकास अधिकारी राजेश्वरी यादव, जय नारायण चौधरी, सत्यनारायण सोनी, जे पी शर्मा, छोगालाल गुर्जर, गणेश शर्मा विजेंद्र शर्मा सहित पंडित राधामोहन शर्मा ने मंत्रोच्चार कर विधि विधान से महाआरती की। इसके बाद पौषबडा प्रसादी का वितरण किया गया। इसी क्रम में विजयवर्गीय सेवा सदन स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में विजयवर्गीय महिला मण्डल की ओर से हर्षोल्लास के साथ पौषबडा महोत्सव मनाया गया तथा भगवान को भोग लगाकर प्रसादी वितरित की गई। अध्यक्ष रेखा विजय ने कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची पालिकाध्यक्ष आशा नामा का भावभीना स्वागत किया। महिला मण्डल की मंत्री नेहा विजय ने बताया कि पौषबडा महोत्सव के अन्तर्गत सत्संग का आयोजन किया गया। भजन गायक डिम्पल विजय, रेखा विजय, गीता विजय, राखी विजय के गाये हुए मीठे मीठे भजनों की ताल पर महिलाओं ने झूमकर नृत्य किया। महिला मण्डल महामन्त्री संगीता विजय, नीलू डांस, ऊषा विजय सहित सभी महिला कार्यकर्ताओं ने प्रसादी वितरित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here