पुलिस ने अवैध रूप से बदूंक लेकर घूमते एक को पकड़ा, बंदूक जप्त, आरोपी गिरफ्तार

0
32

पचेवर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध रूप से बंदूक लेकर घूमते पाए जाने पर आम्र्स एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही बंदूक को जप्त करने की कार्यवाही की। थानाधिकारी मुकेश यादव ने बताया कि रामसहाय पुत्र धन्नालाल बावरी निवासी आवड़ा को अवैध रूप से बंदूक लेकर घूमते पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया। बिना लाइसेन्स के बरामद बंदूक को जप्त करने की कार्रवाई को भी अंजाम दिया गया। थानाधिकारी यादव ने बताया कि चुनाव आदर्श आचार संहिता के लागू होने पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार क्षैत्र में गश्त की जा रही है। थाना मुख्यालय से नगर जाने वाले सड़क मार्ग पर स्थित डामर प्लांट के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवसथा में घूमते हुए नजर आया। इस पर जवानो ने उसका पीछा करते हुए गहन पूछताछ कि तो उसने अपना नाम रामसहाय पुत्र धन्नालाल बावरी निवासी आवड़ा बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से रखी बंदूक भी बरामद की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही बंदूक को जप्त करने की कार्रवाई को अंजाम दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here