अविकानगर संस्थान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2018 का शुभारंभ

0
38

केन्द्रीय भेड एवं ऊन अनुसंधान संस्थान अविकानगर में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2018 का शुभारम्भ किया गया। प्रधान वैज्ञानिक एवं नोडल अधिकारी सौशल मीडिया डॉ.रमेश चंद शर्मा ने बताया कि यह सप्ताह 29 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के निर्देशानुसार मनाया जा रहा है। शुभारम्भ में संस्थान के प्राचार्य वैज्ञानिक एवं सतर्कता अधिकारी डॉ.आर.एस.भट्ट ने संस्थान में कार्यरत वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता की शपथ दिलाई तथा संस्थान एवं देश की उन्नति में भ्रष्टाचार उन्मूलन का महत्व बताया। संस्थान का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि संस्थान पूर्णत: भ्रष्टाचारमुक्त माहौल में कार्य कर रहा है तथा किसी भी अधिकारी-कर्मचारी के उपर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है। संस्थान के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी छुट्टन लाल मीणा ने बताया कि संस्थान पूर्णत: कैशलेस अर्थव्यवस्था के साथ काम कर रहा है। संस्थान के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुरेश कुमार ने अपने सम्बोधन में रोजाना जीवन में सदाचार का महत्व बताया एवं कहा कि भ्रष्ट आचरण संस्थाओं का ही नहीं आदमी का व्यक्तिगत ह्रास भी करता है। इस अवसर पर डॉ.ए साहू, डॉ.राघवेन्द्र सिंह ने भी अपने विचार प्रकट किए। संस्थान निदेशक डॉ. अरूण कुमार तोमर ने अपने सम्बोधन में संस्थान के वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे ईमानदारी एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ली गई प्रतिज्ञा का अक्षरश: पालन करे। उन्होंने यह बताते हुए हर्ष व्यक्त किया कि वर्तमान में संस्थान में कोई भी सतर्कता से सम्बन्धित मामला नहीं है। सतर्कता अधिकारी डॉ.भट्ट ने धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया एवं राष्ट्रगाल के साथ समारोह सम्पन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here