भाजपा के ऐतिहासिक जनादेश पर मोदीमय हुआ शहर

0
71

केन्द्र में नई सरकार के चयन के लिए सपन्न हुए लोकसभा चुनावों के परिणाम गुरूवार को आए जिसमें सपूर्ण देश में भारतीय जनता पार्टी को सहयोगी दलों के साथ एनडीए के रूप में ऐतिहासिक बहुमत प्राप्त हुआ जिसके बाद पूरे देश में खुशी की लहर दौड गई तथा जगह-जगह जश्र मनाया गया। भाजपाईयों की जीत का मजा उस समय दोगुना हो गया जब जहां सपूर्ण देश में भाजपा को स्पष्ट बहुमत से अधिक का आंकडा तो मिला ही साथ ही राजस्थान में लोकसभा की सभी 25 सीटे भाजपा के पक्ष में गई। टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा से सांसद के प्रत्याशी सुखवीर सिंह जौनापुरिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी कांगे्रस के नमोनारायण मीणा को एक लाख से अधिक मतों से परास्त किया। सुबह से ही घरों में मोबाईल व टीवी से चिपके आमजन को रूझानों के परिणामों में तब्दील होने तक का इंतजार करना पडा हालांकि सुबह रूझानों की घोषणा के साथ ही भाजपा को मिली बढत लगातार बढती ही गई व एक के बाद एक रायों में भाजपा को ऐतिहासिक जनादेश प्राप्त हुआ। जिसकी खबरे देख-देख कर भाजपाईयों का जोश जोर मारने लगा। टोंक सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट पर भाजपा के सुखवीर सिंह जौनापुरिया की जीत की खबर मिलते ही शहर में हर्ष की लहर दौड गई तथा भाजपाईयों ने सुभाष सर्किल, व्यास सर्किल, बस स्टैण्ड सहित नवीन मंडी, गांधीपार्क पर जमकर आतिशबाजी करते हुए नारेबाजी की। भाजपाईयों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया तथा जमकर मिठाईयां बांटी तथा एक-दूसरे को गले लगाकर ऐतिहासिक जीत पर बधाईयां दी। भाजपाईयो ंके लिए गुरूवार का दिन होली व दीपावली एकसाथ मनाने का अवसर मिला। जहां कई कार्यकर्ता एक -दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर जीत पर जश्र मनाते दिखाई दिए तो कहीं ऐतिहासिक जनादेश पर नेताओं को बधाईयां देते देखे गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here