राष्ट्रीय युवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के स्वायत्तशासी संगठन नेहरू युवा केंद्र टोंक द्वारा, जिला युवा अधिकारी हितेश कुमार के निर्देशानुसार महिलाओं को व्यावसायिक कुशलता दिवस पर महिला संगोष्ठी आयोजित की।
सरकार द्वारा चलाई गई आत्मनिर्भर भारत , कौशल विकास योजना, ग्रामीण विकास योजनाओं, रोजगार सम्बंधित ,फूड प्रोसेसिंग की जानकारी उपलब्ध कराई गई। संगोष्ठी में उड़ान मानव सेवा समिति चैयरमेन गजेन्द्र बोहरा,सिकोईडिकोन से मुकेश राजोरा,सोनु कंवर ने महिला संगोष्ठी में व्यावसायिक कुशलता पर विचार व्यक्त किया। मालपुरा एन.वाई.वी. नरेन्द्र कुमार वर्मा, पुष्पेन्द्र तिवाड़ी, गिरधारी ठागरिया, राजकुमार आदि उपस्थित रहे।