युवक कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष जैन का डिग्गी में जोरदार स्वागत

0
162

प्रदेश युवक कांग्रेस की ओर से हाल ही में मनोनीत किए गए कार्यकारी टोंक जिलाध्यक्ष के पद पर गजेन्द्र जैन की नियुक्ति की गई है जिसको लेकर युवक कांग्रेस सहित ब्लॉक कांग्रेस में उत्साह व्याप्त है। जैन की नियुक्ति के पश्चात पहली बार डिग्गी पहुंचने पर युवक कांग्रेस की ओर से गजेन्द्र जैन का चौपड चौराहे पर जोरदार स्वागत किया गया। जैन ने साथियों द्वारा किए गए स्वागत पर सभी कांग्रेसजनों का आभार जताया व सब को साथ लेकर कांग्रेस को सक्रिय कर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामविलास चौधरी, मूल शंकर शर्मा, कन्हैया लाल सैनी, आकाश शर्मा, हरजीलाल सैनी, प्रताप सिंह, विनोद गुर्जर, गोपाल डांगी, जितेन्द्र शर्मा, विजय शंकर, बालकिशन, हनुमान, हुसैन, इकबाल, हमीद, हबीब, मामद्दीन, सीताराम गुप्ता, प्रेमचंद जांगिड, बजरंग चौधरी, सियाराम जाट, हेमराज चौधरी, गणेश गोरा, कमल जाट सहित सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी क्रम में नुक्कड चौराहे पर भी जैन का स्वागत किया गया। जैन ने कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ श्री कल्याण धणी के दरबार में मत्था टेक कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की। पुजारी परिवार की ओर से जैन का श्रीफल व दुपट्टा भेंट किया गया। ट्रस्ट सदस्य मूलशंकर शर्मा सहित अन्य ने जैन का साफा बंधवाकर सम्मान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here